Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर : आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों के बीच रविवार को इंडिया ए टीम के खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। करीब दोपहर 1 बजे टीम के सभी खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और कोच ऋषिकेश कानितकर व सुनील जोशी की देखरेख में जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों के चेहरे पर सीरीज से पहले काफी उत्साह देखने को मिला।

रनिंग से हुई सत्र की शुरुआत

खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र की शुरुआत रनिंग से की। इसके बाद फिटनेस पर जोर देते हुए एक्सरसाइज की गई। फिटनेस सत्र के बाद पूरी टीम ने फील्डिंग का गहन अभ्यास किया, जिसमें कैच पकड़ने, थ्रो और ग्राउंड फील्डिंग की बारीकियों पर ध्यान दिया गया।

इसके बाद सभी खिलाड़ी नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए उतरे। बल्लेबाजों ने तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का सामना किया और अपने-अपने शॉट्स पर जमकर पसीना बहाया। वहीं गेंदबाजों ने भी सही लाइन-लेंथ पर गेंद डालने पर फोकस किया।

बोर्ड ट्रॉफी खिलाड़ियों ने कराया अभ्यास

अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ट्रॉफी के भी कई खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने नेट पर गेंदबाजी और फील्डिंग में इंडिया ए की टीम की मदद की। इससे न केवल टीम को अतिरिक्त अभ्यास का मौका मिला, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने का अनुभव प्राप्त हुआ।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई इस अभ्यास सत्र ने दर्शा दिया कि टीम आगामी मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खुद को निखारने की कोशिश की।

करीब 3 घंटे तक चला अभ्यास

रविवार को यह अभ्यास सत्र करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान खिलाड़ियों ने न केवल मैदान पर अपनी तैयारी को मजबूत किया, बल्कि आपसी तालमेल को भी परखा। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब टीम इंडिया ए के प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।


Information is Life