कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

➡️म्यूजिकल नाइट संग होंगे रंगारंग कार्यक्रम, रात 1 बजे तक की दी गई अनुमति।

➡️ईस्ट जोन-11, वेस्ट जोन-06, सेंट्रल जोन-18, साउथ जोन -05

विज्ञापन

कानपुर : कमिश्नरेट में नये साल का जश्न मनाने के लिए कनपुर वासी पूरी तरह से तैयार हैं। रंगबिरंगी रोशनी, तेज म्यूजिक, रशियन डांसर और पोल डांस के साथ डीजे पर डांस का इंतजाम कार्यक्रम आयोजकों ने किया है। इस दौरान कनपुरियों ने भी पूरी तरह मस्ती का मन बना लिया है। हर बड़े होटल रेस्टोरेंट में अलग-अलग तरह के व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने इन आयोजकों को 12 बजे तक का समय दिया है लेकिन रात 1 बजे का समय अनुमति में शामिल किया गया है। सबसे अधिक मस्ती और धमाल सेंट्रल जोन में होने वाला है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 18 जगह कार्यक्रम होने की अनुमति की जा रही है। अभी तक चार को अनुमति दी गई हैं। ज्यादातर लोग अपने अपार्टमेंट में डीजे लगाकर पार्टी का आनंद लेने जा रहे हैं। वहीं ईस्ट जोन स्थित कोतवाली इलाके में चार, फीलखाना में एक, छावनी में चार, महाराजपुर में दो रिसॉर्ट को अनुमति दी गई है। वेस्ट जोन में छह स्थानों पर नये साल का जश्न मनाने की अनुमति दी गई है वहीं साउथ जोन में 5 स्थानों पर नये साल का उत्सव मनाया जाएगा।

सभी स्थलों पर मुस्तैद रहेगी खाकी

एडिशनल सीपी हेडक्वार्टर विपिन मिश्रा ने बताया कि शहर में 31 दिसम्बर की शाम से ही पीएसी की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थलों के पास पुलिस बल के साथ क्यूआरटी भी मुस्तैद रहेगी। शहर में 48 थानाक्षेत्रों के 150 से यादा स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी। कोई भी घटना होने पर तुरंत पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी जाएगी। उन्होंने कानपुर वासियों से अपील की है। कि चेकिंग के दौरान सहयोग दें और दस्तावेज साथ रखें। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो उसकी तुरंत जानकारी स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को दें।

न्यू ईयर पर रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। नववर्ष 2025 के सेलिब्रेशन को देखते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार प्रदेश में 31 दिसंबर को रात 10 बजे के बजाय 11 बजे रात तक शराब की दुकान दुकानें खुलेंगी। इस संबंध में विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आबकारी विभाग के आदेश में कहा गया है कि राजस्वहित को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार क्रिसमस के उत्सव दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को दुकानों को खोले जाने का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान मिलावट की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा।


Information is Life