Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्‍ति की बयार बह रही है। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी जा रही है। इस दौरान कानपुर जर्नलिस्ट क्लब द्वारा अशोक नगर स्थित ऐतिहासिक “पत्रकार पार्क” में झंडारोहण करके देश के लिए कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को भी याद किया गया। झंडारोहण कर्नल एसपी सिंह, मेजर योगेंद्र सिंह कटियार, जर्नलिस्ट क्लब महामंत्री अभय त्रिपाठी ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एंव राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए ज्ञात-अज्ञात अमर बलिदानी शहीदों को नमन किया।


इस अवसर पर कर्नल एसपी सिंह ने कहा कि देश की आज़ादी में पत्रकारो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा आज ये हमारा सौभाग्य है कि हमसब आजादी का यह पर्व मना रहे है स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों का योगदान नही भुलाया जा सकता है कानपुर में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी का प्रताप अखबार उस समय आज़ादी के दीवानों का मुखपत्र हुआ करता था। पत्रकारों ने हमेशा निस्वार्थ, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के जरिए देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए हमेशा काम किया है।

तिरंगा यात्रा भी निकाली गई

आजादी के 78 साल पूरे होने पर जर्नलिस्ट क्लब के पत्रकारों ने हाथों में तिरँगा लेकर जोशीले अंदाज़ में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी, पुष्कर बाजपेयी, विक्की रघुवंशी, संजय अग्रवाल, नीरज तिवारी, आकाश शाक्य, संजय मौर्या, डॉ कृष्ण मोहन त्रिपाठी, विशाल सैनी, पंकज अवस्थी, शमशेर, सुनील तिवारी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


Information is Life