कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर: सनातन हिंदू संस्कृति के विशाल महल का आधार जनजाति समाज है। जनजाति जीवन दर्शन ही सनातन दृष्टिकोण है। यह बात अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कही। वे सेवा समर्पण संस्थान की ओर से विरसा मुंडा वनवासी छात्रावास के वार्षिकोत्सव व जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों ने अपना योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विरसा मुंडा छात्रावास के पूर्व छात्र सेना, प्रशासन, खेल जगत, उद्योग जगत में अपनी नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक मसाले के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गुप्त ने झारखंड में प्रवास के दौरान वनवासी गांवों के अपने संस्मरण सांझा किए। मुख्य अतिथि चंद्रकुमार गंगवानी ने वनवासियों के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अनुज गुप्त ने वनवासी समाज की शिक्षा पर जोर दिया।

वार्षिकोत्सव पर वनवासी मित्र व जनजाति गौरव स्मारिका का विमोचन किया गया। वनवासी छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल खत्री, मंत्री राजनारायण तिवारी, सुरेंद्र कक्कड़, सलिल-नेमानी, दिनेश कुमार, राशि तिवारी, श्रीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Information is Life