Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला पुरुष हॉकी चैंपियन
-खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022
-तीरंदाजी में कुल पांच पदक और तलवारबाजी में दो स्वर्ण पदकों का हुआ फैसला
-कल खेले जाएंगे बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले

लखनऊ, 1 जून 2023। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश के अंर्तगत पुरुष हॉकी का खिताब शूटआउट तक चले रोमांचक मुकाबले में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 3-2 से हराकर जीता। इस मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। जीत में पंजाबी यूनिवर्सिटी के कप्तान अनिल मलिक हीरो बनकर उभरे और इस जीत से विजेता टीम ने पिछली हार का बदला भी ले लिया।

तीरंदाजी में आज कुल पांच पदकों का फैसला हुआ जिसमें गुरु काशी यूनिवर्सिटी की टीम ने पुरुष कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट का गोल्ड अपनी झोली में डाला। वहीं कंपाउंड टीम इवेंट में पुरुष व महिला दोनो वर्ग के गोल्ड पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीते। इसके अलावा महिला कंपाउंड व्यक्तिगत में गुरू काशी यूनिवर्सिटी की प्रगति और और पुरुष कंपाउंड में यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के ऋषभ यादव चैंपियन बने। तलवारबाजी में पुरुष ईपी में उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लोकेश वेमानी और महिला फॉयल में जैन यूनिवर्सिटी की मारिया अक्षिता ने स्वर्ण जीते।

इसी के साथ बैडमिंटन में महिला वर्ग के फाइनल में जैन यूनिवर्सिटी बनाम यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली और पुरुष वर्ग के फाइनल में सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी बनाम महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला होगा।

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला शूटआउट में 3-2 से विजयी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से पिछली हार का हिसाब किया बराबर

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 3-0 से पिछड़ने के बाद न केवल वापसी की और अंतिम पांच सेकेंड में कप्तान अनिल मलिक द्वारा पेनाल्टी स्ट्रोक पर दागे गोल से मैच को पेनाल्टी शूटआउट तक खींच डाला। इसके बाद शूटआउट में 3-2 से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा जिसमें दोनों ही टीमें कड़ी मशक्कत के बाद भी गोल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को खेल के 23वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर गौतम कुमार ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी और इसके अगले ही मिनट में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को छकाते हुए अगला गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को 32वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर सरबजिंदर सिंह ने गोल किया जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी को भी एक मिनट बाद पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर कप्तान अनिल ने टीम का पहला गोल दागा।

इसके बाद चौथे क्वार्टर में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने रणनीति बदली और इसका फायदा भी टीम को मिला। इस दौरान जितेंदर गिल ने गोल दागकर स्कोर 2-3 कर दिया। वहीं एक समय ऐसा लग रहा था कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी मैच जीत लेगी और मैच खत्म होने में पांच सेकेंड बचे थे लेकिन उनके खिलाड़ी के फाउल के चलते पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर कप्तान अनिल मलिक ने गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

शूटआउट में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से अंकुश, कप्तान मलिक और मिशेल टोपनो ने गोल दागे। दूसरी ओर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी संजय कुमार और अर्शदीप सिंह ही गोल दागने में सफल हो सके जिससे पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 3-2 के स्कोर से जीत अपनी झोली में डाल ली।

इससे पहले खेले गए द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सेमीफाइनल में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को मात दी थी।

अन्य परिणाम

महिला बैडमिंटन सेमीफाइनल
जैन यूनिवर्सिटी ने सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 2-0 से और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने एडमस यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया

पुरुष बैडमिंटन सेमीफाइनल
सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने जैन यूनिवर्सिटी को 3-0 से और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने एसआरएम यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया।

तीरंदाजी

पुरुष कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट
स्वर्ण : गुरु काशी यूनिवर्सिटी, रजत : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, कांस्य : यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली

पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत
स्वर्ण : ऋषभ यादव (यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली), रजत : अमन सैनी (पंजाबी यूनिवर्सिटी), कांस्य : ऋतिक शर्मा (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी )

महिला कंपाउंड व्यक्तिगत
स्वर्ण : प्रगति (गुरु काशी यूनिवर्सिटी), रजत : मुस्कान कौर (रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी), कांस्य : अक्षिता (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला)

महिला कंपाउंड टीम इवेंट
स्वर्ण : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रजत : संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी, कांस्य : रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी

पुरुष कंपाउंड टीम इवेंट
स्वर्ण : स्वर्ण : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रजत : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, कांस्य : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला

तलवारबाजी

महिला फॉयल
स्वर्ण : मारिया अक्षिता (जैन यूनिवर्सिटी), रजत : खुशी समेजा (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), कांस्य : तनिष्का खत्री (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर)

पुरुष ईपी
स्वर्ण : लोकेश वेमानी (उस्मानिया यूनिवर्सिटी), रजत : शुभम (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर), कांस्य : चिंगखम सिंह जेटली (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर)

पुरुष हॉकी कांस्य पदक मैच
संभलपुर यूनिवर्सिटी ओडिशा ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर को 2-1 से हराया

पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक मैच
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को शूटआउट में 3-2 से हराया

महिला हॉकी कांस्य पदक मैच
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर को 2-0 से हराया

महिला हॉकी स्वर्ण पदक मैच
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर बनाम एमडी यूनिवर्सिटी हरियाणा


Information is Life