कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजकेसर को नजीराबाद थाना से हटाकर नवाबगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं संजय कुमार पांडेय को पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय से जाजमऊ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में धनंजय कुमार पांडेय को पुलिस आयुक्त के वाचक पद से हटाकर फजलगंज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि मानवेन्द्र सिंह को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर ग्वालटोली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पवन कुमार सिंह को मूलगंज से हटाकर नजीराबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को बिधनू से नर्वल थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को जेसीपी कानून-व्यवस्था कार्यालय से मूलगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

Recent Comments