Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई. यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है. बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा हुआ. मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है. पुलिस ने सभी जिलों में पहरा बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई. बता दें कि मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया. बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद बेटे उमर अंसारी के साथ गाजीपुर लाया गया. मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है. पुलिस ने सभी जिलों में पहरा बढ़ा दिया है.

हत्या, रंगदारी जैसे कई अपराधों में दोषी मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था. मुख्तार के पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था. गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक राजनीतिक परिवार की है. 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे. गांधी जी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. मुख्तार के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था.

मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार वालों को मिली मिट्टी देने की इजाजत

मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई. मुख्तार के जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. हालांकि बाहर से आए लोगों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया गया. मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे और लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोका जा रहा था.

मुख्तार अंसारी को किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, समर्थकों को कब्रिस्तान के बाहर रोक गया

मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है. मुख्तार अंसारी के जनाजे के साथ कब्रिस्तान के पास आए समर्थक कब्रिस्तान के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सिर्फ परिजनों को ही अंदर जाने की इजाजत है.

समर्थकों की भारी भीड़ और सुरक्षा के बीच हुई मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज, अब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

समर्थकों की भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज हो चुकी है. अब सुपुर्द-ए-खाक के लिए जनाजे को कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी आए हुए लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो कब्रिस्तान के अंदर जाने की कोशिश ना करें. जनाजे की नमाज में आए लोग मुख्तारी अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालना चाहते हैं.

कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ मुख्तार अंसारी का जनाजा, सिर्फ परिवार को मिली है मिट्टी देने की इजाजत

समर्थकों की भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच मरहूम मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गया है. मुख्तार को जनाजे की नमाज के बाद दफनाया जाएगा.

मुख्तार अंसारी के जनाजे में सिर्फ परिवार वालों को शामिल होने की इजाजत

मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान कब्रिस्तान में परिवार के अलावा किसी को भी जाने पर रोक लगाई है. पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परिवार के अलावा कोई भी कब्रिस्तान नहीं जा सकेगा. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, एक्स्ट्रा फोर्स लगाई गई है और पुलिस ने पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया है.

मुख्तार अंसारी के घर पर लोगों की भीड़, लगाए जिंदाबाद के नारे

मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद पहुंचने के बाद जनाजे की तैयारी चल रही है. घर पर शव रखा हुआ है और मौके पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. मुख्तार अंसारी के घर के बाहर कुछ लोगों ने ‘मुख्तार अंसारी जिंदाबाद’ के नारे लगाए. मौके पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने पहुंचा शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा

मुख्तार अंसारी के तदफीन में शामिल होने के लिए गैंगस्टर-राजनेता मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंचा है. ओसामा, जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए मुख्तार अंसारी के मोहम्मदाबाद स्थित घर पहुंचा है.


Information is Life