कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

Uptvlive- सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं डीजीपी मुकुल गोयल द्वारा बुधवार को चारों पुलिस कमिश्नरेट और सभी आठ जोन के एडीजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समीक्षा की गई जिसमे कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से अपराध नियंत्रण होने की सराहना की गयी, पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के तहत आने वाले चारों जिलों में पुलिस के सहयोग से शुरू की गई नागरिक जन उपयोगी सुविधाओं की भी सराहना की गई।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि और अधिक मेहनत से अपराध नियंत्रण के प्रयास किये जायें और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने। प्रदेश में अपराध नियंत्रण की दिशा में सराहनीय काम किए गए हैं और पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से अपराधों में कमी आई है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। अवस्थी ने बताया कि पुलिस अफसरों से कहा गया है कि अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में और अधिक मेहनत से शासन की जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम करें। अपराध नियंत्रण के लिए जोन स्तर पर और पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर समीक्षा की जाए और लापरवाह पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।

अवस्थी ने यह भी कहा कि पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के लागू होने से उस जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग को और बेहतर करने की जरूरत है। अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में भी जरूरी प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के लिए कहा गया ताकि व्यावहारिक कठिनाईयों का समय से निस्तारण किया जा सके। बैठक में डीजीपी मकुल गोयल, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी अपराध केएस प्रताप कुमार, एडीजी स्थापना संजय सिंघल, एडीजी प्रशासन पीसी मीणा और डीजीपी के जीएसओ रवि जोसेफ लोक्कु भी शामिल रहे।


Information is Life