कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

होटल प्रेसिडेंट को 20 साल बाद दोबारा बेच देने का मामला सामने पर बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस मालिक ने विजय कपूर एंड कंपनी को होटल बेचा था। उसी की पत्नी को दिल्ली से लाकर चरणजीत उर्फ बंटी ने अपने नाम और पुखरायां निवासी एक व्यकित के नाम 19 सितंबर को रजिस्ट्री करवाई है”

कानपुर : प्रेसीडेंट होटल को लेकर चल रहे बवाल में पुलिस ने गुरुवार को चरनजीत उर्फ बंटी को जेल भेज दिया। दबाव बनाने के लिए होटल पर टांगे गए सत्ताधारी विधायक की होल्डिंग उतार दी गयी है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। इस बीच पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि होटल के जो पूर्व मालिक थे उनकी पत्नी ने जो अब दिल्ली में रहती है उन्होंने 19 सितंबर को चरनजीत और एक अन्य के नाम से होटल की दोबारा रजिस्ट्री कर दी थी। रजिस्ट्री फर्जी है सही इसकी जानकारी की जा रही है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि 2002 में बलवंत राय कपूर व उनके परिवार वालों ने होटल की रजिस्ट्री विजय कपूर, संजय कपूर, नीरज व अजय के नाम पर की थी। वही सूत्रों के अनुसार होटल का म्यूटेशन नही हुआ था इसलिए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स अभी पूर्व मालिक के नाम पर ही चल रहा था यही शातिर चरनजीत उर्फ बंटी गच्चा खा गया, उसने रातों रात पाला बदला और पूर्व मालिक की पत्नी पंकज कपूर को दिल्ली से लाकर अपने और अपने साथी के नाम रजिस्ट्री करवा डाली और यही नही सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्री भी कोर्ट आकर रजिस्ट्रार के यहाँ नही हुई बल्कि विशेष परिस्थिति के आधार पर किसी होटल में रात में होने की चर्चा है। 2011 से चरनजीत लीज पर होटल चला रहा था, जिसका एग्रीमेंट इसी साल फरवरी में खत्म हो गया था। तब से अब तक उसने होटल खाली नहीं किया था। जब गहनता से जांच की गई। 19 सितम्बर की रजिस्ट्री के आधार पर बंटी और उसके साथी खुद को मालिक बता रहे है। डीसीपी ने बताया कि रजिस्ट्री कैसे की गई…इसकी जांच की जा रही है, जो भी इसमें शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह हुई थी घटना
फजलगंज स्थित प्रेसीडेंट होटल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। 17 सितंबर को मुख्य मालिक अजय डंक समेत अन्य पहुंचे थे, तो होटल को चलाने वाले चरनजीत ने राइफल धारी गुर्गों को बुलाकर उनको खदेड़ दिया था। पुलिस ने चरनजीत, गुरमीत सिंह, रनदीप सिंह व हरमीत सिंह समेत 40 पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चरनजीत को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को वह जेल भेजा गया।

उतर गई विधायक की शुभकामना संदेश की होर्डिंग

मारपीट की घटना के बाद होटल संचालक ने मालिकों पर दबाव बनाने के लिए होटल की छत और दीवारों पर विधायक महेश त्रिवेदी की शुभकामनाओं की दो होर्डिंग लगवाई दी थी। संचालक के जेल जाने के बाद होटल में लगी होर्डिंगों को हटा दिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। होटल संबंधी सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। अगर होटल की रजिस्ट्री दो बार की गई तो बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अगर आरोपी ने खुद फर्जी रजिस्ट्री कराई होगी तो उस पर और सख्त कार्रवाई होगी। –प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ


Information is Life