Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने इस बार सैनिकों को सलाम करने का मन बनाया है. यही वजह है कि गणतंत्र दिवस 2023 के इस मौके पर सरकार ने देशभर से कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने का फैसला किया है. 

यही वजह है कि पुलिस कुल 140 लोगों को वीरता, 93 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने जा रही है.

पीआईबी के मुताबिक जिन 140 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरुस्कार दिया जा रहा है, उनमें से  80 पुलिसकर्मी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं. इनमें से 48 लोग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से आते हैं. वहीं इन 140 लोगों में से 31 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र से, 25 पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर से, 9 झारखंड से, और शेष 7 पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से आते हैं.

किस आधार पर दिया जाता है कौन सा पुरुस्कार?
वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया जाता है. बहुत विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है.

इसके अलावा भारत की राष्ट्रपति हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दमकल विभाग और होम गॉर्ड के कर्मियों को भी उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए वीरता और मेधावी सेवा पदक हर साल योग्य कर्मियों को प्रदान करती हैं. 

विज्ञापन

11 हजार से अधिक सैन्यकर्मियों को दी गई मानद उपाधि
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर 11,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया. हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान की गई है.


Information is Life