Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई. यह बस रियासी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों (Terror Attack) ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि यह बस जिले के शिवखोड़ी की ओऱ जा रही थी तभी रास्ते में हमले के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है.

उधर, रियासी के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विशेष महाजन घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि बस के खाई में गिरने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने बस पर गोलीबारी कर दी. यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पोनी इलाके के तेरीयथ गांव में बस पर हमला हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत कार्य़ शुरू किया गया और बचाव के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीम तुरंत भेजी गई.

बस पर आतंकियों ने चलाई थी गोली

घटना से जुरा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें सड़क से कई फुट नीचे यह बस गिरी है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. खाई में गिरने के बाद उसमें सवार तीर्थयात्री उससे निकलकर बड़े-बड़े पत्थरों पर गिर गए. मृतकों में महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल हैं. रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया, ”आतंकियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया जिसमें 9 की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए हैं.”


Information is Life