Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर शहर ने आज फ़ैशन, ज्वेलरी, कूट्योर, होम डेकोर और लाइफ़स्टाइल की चकाचौंध भरी दुनिया का शानदार अनुभव किया। “The Pink Elephant – फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल एग्ज़िबिशन” का भव्य आयोजन आज, 26 सितम्बर 2025 को होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल, कानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष प्रदर्शनी का क्यूरेशन सुश्री पंखुरी मिश्रा दुबे और सुश्री बुलबुल टंडन द्वारा किया गया, जिनकी मेहनत और रचनात्मक दृष्टिकोण ने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

इस एकदिवसीय प्रदर्शनी में देशभर से आए चुनिंदा डिज़ाइनर्स और प्रख्यात ब्रांड्स ने फ़ैशन, ज्वेलरी, कूट्योर परिधान, होम डेकोर और लाइफ़स्टाइल उत्पादों का उत्कृष्ट संग्रह प्रस्तुत किया। आगंतुकों ने न केवल खरीदारी का आनंद लिया, बल्कि नवीनतम रुझानों और रचनात्मकता के अनूठे संगम को भी करीब से देखा। प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिससे यह आयोजन शहर के सांस्कृतिक और फ़ैशन परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

GST में कमी से एग्जिबिशन में दिखा उत्साह

इस एग्जिबिशन की आयोजक पंखुड़ी मिश्रा दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जैसे ही GST में कटौती की बात की उसके बाद से इस एग्जीबिशन का उनके मन मे ख्याल आया, उन्होंने कहा कि उनका मकसद त्योहारों में एक ही छत के नीचे कानपुर वाशियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना था । उन्होंने कहा कि इस एग्जिबिशन में उमड़ी भीड़ ने जिस तरह से खरीदारी में भाग लिया उसकी सफलता में मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। हाल ही में GST दरों में की गई कमी ने न केवल व्यापारियों को राहत दी, बल्कि आम जनता, विशेषकर गृहणियों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा किया। कम GST दरों के कारण उत्पादों की कीमतों में कमी आई, जिससे आगंतुकों ने जमकर खरीदारी की। इस प्रदर्शनी में आईं गृहणियों और खरीदारों ने इस कदम की जमकर सराहना की।

वहीं एग्जिबिशन की सह संयोजक बुलबुल टण्डन , ने कहा, “GST में कमी के कारण इस बार हमारा बजट खरीदारी के लिए ज्यादा अनुकूल रहा। उन्होंने कहा कि इतने खूबसूरत परिधान और होम डेकोर आइटम्स इतनी किफायती कीमत पर मिलना वाकई खुशी की बात है।” वहीं, एक अन्य आगंतुक सुश्री अनुपमा शर्मा ने बताया, “मोदी सरकार की इस पहल ने हमें न केवल खरीदारी का आनंद दिया, बल्कि छोटे डिज़ाइनरों और ब्रांड्स को भी बढ़ावा देने में मदद की। इस तरह के आयोजन अब और भी आकर्षक हो गए हैं।”

उद्घाटन और आयोजन की गरिमा

एग्ज़िबिशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की पत्नी अनिता महाना के द्वारा किया गया, जिनके करकमलों ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक विशेष सम्मान प्रदान किया। आगंतुकों ने इस आयोजन को एक प्रेरणादायक और जीवंत अनुभव बताया। डिज़ाइनरों और ब्रांड्स के साथ सीधे संवाद का अवसर, नवीनतम ट्रेंड्स को समझने और अनूठे उत्पादों को खरीदने की सुविधा ने इस प्रदर्शनी को हर आयु वर्ग के लिए आकर्षक बनाया।

एग्जिबिशन ने कानपुर को दी नई पहचान

“The Pink Elephant” एग्जिबिशन ने न केवल कानपुर के फ़ैशन और लाइफ़स्टाइल प्रेमियों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि शहर को राष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मकता और शैली के केंद्र के रूप में स्थापित किया। GST में कमी और सरकार की प्रो-बिजनेस नीतियों के कारण इस तरह के आयोजनों में व्यापारियों और खरीदारों दोनों का उत्साह बढ़ा है। आयोजकों का यह प्रयास भविष्य में और भी बड़े आयोजनों की नींव रखता है, जो कानपुर को फैशन और लाइफस्टाइल के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगा।


Information is Life