कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

Earthquake News: सोमवार को एक बार फिर से भूंकप के झटके महसूस हुए हैं. यूपी के कई जिलों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं, बहराइच और श्रावस्ती में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

UP Earthquake: उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, यह पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है कि भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. इस भूकंप का केंद्र नेपाल था और 5.6 की तीव्रता वाला यह भूंकप था. भूकंप इसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लाइट, पंखे भी हिलने लगे. वहीं यूपी के कई जिलों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं, बहराइच और श्रावस्ती में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार ( 3 नवंबर) को रात भूकंप आया था, जिसका केंद्र भी नेपाल था. शुक्रवार की रात नेपाल के जजरकोट और रुकुम पश्चिम स्टूडियो में 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप की ताबही में नेपाल में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इसके साथ ही नेपाल पुलिस ने बताया था कि भूकंप से 140 अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

वहीं भारत सरकार की तरफ से भी पड़ोसी राज्य में हुई इस तबाही को लेकर राहत सहायता भेजी गई. इस राहत सहायता को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था- “नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत सहायता प्रदान की जा रही है. पहले प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारत दवाएं और राहत सामग्री पहुंचाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी पहले की नीति सक्रिय है.”

नेपाल सरकार भी भूकंप में घायल होने वालों के बचाव और उपचार पर ध्यान दे रही है. नेपाल में भूकंप से हुई तबाही को लेकर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराय ने समचार एजेंसी शिन्‍हुआ को जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का बचाव और उपचार पहली प्राथमिकता है।


Information is Life