कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

Kanpur Mining News: आरोपी राजेंद्र मुंजखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन करा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय कानूनगो शिवकिशोर तिवारी को मिली तो वह अपने चार लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गए.

Kanpur News: यूपी के कानपुर में खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि अवैध खनन को रुकवाने गए कानूनगो पर खनन माफिया ने अपने गुर्गों के साथ न सिर्फ उन्हें घेरकर अभद्रता की बल्कि उन पर डंपर और स्कॉर्पियो कार चढ़ाने पर उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया. यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है. वहीं पुलिस ने कानूनगो की तहरीर पर खनन माफिया राजेंद्र पासवान समेत अन्य पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो डंपर एक जेसीबी और स्कॉर्पियो कार जब्त की है. जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासवान बीते कई वर्षो से इलाके में ही मिट्टी खनन का कार्य कर रहे हैं. बीती शनिवार रात राजेंद्र मुंजखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन करा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय कानूनगो शिवकिशोर तिवारी को मिली तो वह अपने चार लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गए. कानूनगो और उनकी टीम ने खनन रुकवा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

इसी दौरान स्कार्पियो कार से राजेंद्र पासवान अपने बेटे और छोटे भाई के साथ मौके पर पहुंच गया. कानूनगो और उनकी टीम को वहां देखते ही राजेंद्र ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी. इसी बीच बातचीत बढ़ी तो खनन माफिया ने अपने डंपर और स्कॉर्पियो के चालकों से कहा इनके उपर गड़ियां चढ़ा दो. आरोप है कि कानूनगो और उनकी टीम जब वहां से भागे तो खनन माफिया ने अपनी स्कॉर्पियो कार उन पर चढ़ाने का प्रयास किया.

इसी दौरान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और खनन माफिया समेत उसके साथ के लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौके से पुलिस ने दो डंपर, एक जेसीबी व स्कार्पियो गाड़ी पकड़कर सीज कर दी. घटना के समय का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे आरोपी कहता नजर आ रहा है कि गाड़ी चढ़ा दो इनपर. इस मामले को लेकर एसीपी अमरनाथ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कानूनगो की शिकायत पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.


Information is Life