कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर हाईवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अब कानपुर से आने वाले वाहन सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए अयोध्या जा सकेंगे। फोर लेन के इस रूट को नेशनल हाईवे घोषित कराने की भी तैयारी है। भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक के लोड को देखते हुए यह रोड तैयार किया जा रहा है। भारी वाहनों के लिए भी यहां से आना जाना आसान हो जाएगा।

लखनऊ। कानपुर हाईवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अब कानपुर से आने वाले वाहन सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए अयोध्या जा सकेंगे। बनी से आगे दाहिनी ओर मोहनलालगंज मोड़ से मौरावा होते हुए गोसाईगंज (38 किमी.) रूट को फोर लेन बनाया जाएगा। फोर लेन के इस रूट को नेशनल हाईवे घोषित कराने की भी तैयारी है।

भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक के लोड को देखते हुए यह रोड तैयार किया जा रहा है। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल 18 पहियों वाले ट्रक और दूसरे भारी वाहन मोहनलालगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेस पर नहीं जा पाते, क्योंकि सड़क संकरी होने के कारण मुड़ना संभव नहीं हो पाता है।
हाईवे बनने से विकास को म‍िलेगी गति
फोर लेन नेशनल हाईवे बनने के बाद भारी वाहनों के लिए भी यहां से आना जाना आसान हो जाएगा। हाईवे बनने से विकास को गति मिलेगी और जमीनों के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के शिलान्यास से तीन दिन पहले यह प्रस्ताव रक्षामंत्री के जरिए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दिया गया था।

80वें माइल स्टोन के पास से सीधे अयोध्या जा सकेंगे लोग
शिलान्यास के दौरान ही नितिन गडकरी ने कानपुर एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति जताई थी। दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर हाईवे से लाखों श्रद्धालु अयोध्या जाते हैं जिनको अभी लंबा रूट तय करना पड़ता है। फोर लेन नेशनल हाइवे बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 80वें माइल स्टोन के पास से सीधे अयोध्या जा सकेंगे। इसके अलावा सुल्तानपुर, रायबरेली, कानपुर व मोहान रोड भी हाईवे से जुड़ जाएगा। गुजरात, राजस्थान, नागालैंड, मध्य प्रदेश व दक्षिण भारत से आने वाले भारी वाहनों के लिए यह रूट मददगार साबित होगा।


एससीआर की परिकल्पना हो रही साकार

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) का गठन इसीलिए किया गया है ताकि विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से कई जिलों को एक साथ फायदा मिले। एससीआर में शामिल लखनऊ के अलावा हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली व बाराबंकी के कुल 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ विकास की परिकल्पना साकार हो रही है। कानपुर हाइवे से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करना एससीआर के विस्तार की दिशा में कदम है।


Information is Life