कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर में गुरुवार को फूलबाग डीएवी मैदान में 2022 के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शंखनाद करेंगे.

कानपुर. पुलिस कमिश्नरी को लागू हुए अब 6 महीने का समय हो चुका है और इस 6 महीने में कानपुर को हाइटेक सिटी बनाने के हर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जहां एक और 2022 का चुनाव सिर पर है तो वहीं कानपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को चुनावी बिगुल फूंकेंगे. शहर के डीएवी ग्राउंड से जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं 16 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे. इसके लिए एक विशाल मंच का निर्माण किया गया है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 500 करोड़ से ज्यादा की योजना का शुभारंभ करेंगे. इसे चुनाव की दृष्टि से भी बहुत अहम माना जा रहा है. कानपुर में गुरुवार को फूलबाग डीएवी मैदान में 2022 के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शंखनाद करेंगे. यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बाद सीएम की जनसभा चुनाव तैयारी की ओर संकेत कर रही है. 2022 के चुनाव में विधानसभा आर्यनगर कैंट और सीसामऊ विधानसभा सीटों का चुना है, क्योंकि पिछली बार इन 3 सीटों से बीजेपी की हार हुई थी. इसलिए मुख्यमंत्री ने तीनों विधानसभाओं के नजदीकी का एरिया चुना है।

एक घंटे दस मिनट शहर में रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर में एक घंटे 10 मिनट रहेंगे। यहां वह 5.55 अरब रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनसभा में विभिन्न योजनाओं के 16,400 लाभार्थियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के मंच पर 35 लाभार्थी रहेंगे, जिन्हें वह योजनाओं से जुड़ी चेक या प्रमाण पत्र देंगे। इसके साथ ही कानपुर ङ्क्षरग रोड, मेगा लेदर क्लस्टर जैसे बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों को लाने और ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं। 15 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। क्राइस्ट चर्च कालेज ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग होगी। मंडलायुक्त डा. राजशेखर और डीएम विशाख जी अय्यर ने बुधवार को वाहनों की पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

एक हजार पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बुधवार को रिहर्सल करके अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों को परखा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब एक हजार लोगों को लगाया गया है। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 12.55 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड पर आएंगे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल डीएवी कालेज की ओर रवाना होंगे। कार्यक्रम स्थल से लेकर पुलिस लाइन से डीएवी कालेज जाने वाले रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होगी। सुरक्षा में दो डीसीपी, 6 एडीसीपी, 14 एसीपी, 41 एसएचओ, 17 महिला एसआइ, 135 एसआइ, 578 हेड कांस्टेबिल और 130 महिला हेड कांस्टेबिल तैनात किए गए हैं। कुछ पुलिस फोर्स रिजर्व रखा गया है।

एक नजर में सीएम का कार्यक्रम

12:35 बजे : लखनऊ से सीएम हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।

12:55 बजे : कानपुर पुलिस लाइन पर हेलीकाप्टर उतरेगा।

01:00 बजे : डीएवी कालेज मैदान कार्यक्रम स्थल पर सीएम पहुंचेंगे। एक घंटे सभा स्थल पर रहेंगे।

02:00 बजे :पुलिस लाइन आएंगे और 2.05 बजे उन्नाव के लिए रवाना हो जाएंगे।


Information is Life