लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय को उन्नाव लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मायावती ने अशोक पाण्डेय के सिर पर हाथ रखकर विजयी भवः का आशीर्वाद दिया। अशोक पाण्डेय ने अपने दौर की पत्रकारिता करते हुए कई समाचार पत्रों में सेवाएं दी है। उनके कार्यकुशलता को देखते हुए एक बड़े अखबार के मालिक ने अशोक पाण्डेय को सम्पादक भी बनाया था। बीते कुछ दिनों से अशोक पाण्डेय अपनी शैक्षणिक गतिविधि चला रहे थे। अशोक पाण्डेय को उन्नाव लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर उनके पत्रकारिता जगत के मित्रों, साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बहुजन समाज पार्टी के उन्नाव जनपद के कार्यकर्ताओं अरुण कुमार ने कहा कि उन्नाव ब्राह्मण बहुल्य क्षेत्र है। यहां ब्राह्मण चेहरे की उम्मीद ही थी। बहन जी ने हमें मनचाहा उम्मीदवार दे दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के साथ उनके अपने मतदाता सहित मुस्लिम, ब्राह्मण और इस बार ओबीसी भी रहेंगे। ओबीसी वर्ग समाजवादी पार्टी के पीडीए के मायाजाल में नहीं फंसेगा। बसपा के उम्मीदवार को पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा।
Recent Posts
- कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…
- Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।
- कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा
- Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

Recent Comments