कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

विज्ञापन


UP Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश के आगामी बजट में रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर होगा। 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश होने और सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे की संभावना है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा इस बार का बजट ?

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश के बजट में इस बार रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं का तोहफा मिल सकता है। यही कारण है की योगी सरकार 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट लाने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर मंथन भी शुरू कर दिया है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट सत्र बुलाए जाने की उम्मीद है। सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट 7,36,437.71 करोड़ रुपये का पेश किया था। इसके बाद दो अनुपूरक बजट आ चुके हैं। दोनों अनुपूरक बजट मिलाकर चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट 7,66,513.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
हर साल बढ़ता जा रहा बजट का आकार

11 जुलाई 2017 को योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया था। जो 3,84,659.17 करोड़ का था इस बजट में योगी सरकार ने किसानों पर फोकस किया था। इसी तरह 16 फरवरी 2028 को पेश दूसरे बजट में शहरी विकास और औद्योगिक विकास पर फोकस किया था। वहीं 2020-21 के बजट में युवा और ऊर्जा पर फोकस किया था। योगी सरकार के पहले बजट से लेकर अबतक हर साल बजट का आकार बढ़ता जा रहा है इस बार 2025-26 के बजट का आकार 8 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
केन्द्र की तरह दो चरणों में बजट सत्र !
इस बार का बजट सत्र लंबा चलने की उम्मीद है। ये बजट सत्र दो चरणों में होने की संभावना है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विचार विमर्श हो चुका है। बजट सत्र के पहले चरण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण होगा फिर बजट पेश किया जाएगा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद मार्च में होली के बाद सत्र का दूसरा चरण होगा।

विपक्ष की तैयारी, हंगामा होने के आसार
लोकसभा में अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ा का मुद्दा उठाया था और सरकार पर मौत का आंकड़ा छुपना का आरोप लगाए थे ऐसे में यूपी विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दें पर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को सदन में घेरने की कोशिश करेगा। सत्र शुरू होने तक मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी आ चुके होंगे। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष में खींचतान भी देखने को मिल सकता है।


Information is Life