कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

प्रयागराज में गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) और उनके गनर की हत्या (Murder) मामले में पुलिस एक्शन में हैं. इस मामले की तफ्दीश कर रही पुलिस और एसटीएफ (STF) की टीम ने आज एक बीजेपी के नेता के घर की छापेमारी की. ये छापेमारी शहर के रसूलाबाद इलाके में की गई. आरोपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी है. ये बीजेपी नेता वारदात में नामजद हुए एक आरोपी का करीबी बताया जा रहा है, इसके अलावा इस मामले में एक पूर्व सिपाही की भूमिका की भी जांच हो रही है.

उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस और एसटीएफ की टीम आज प्रयागराज के रसूलाबाद इलाके पहुंची, जहां टीम ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी के घर छापेमारी की है. कहा जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने वाले नामजद आरोपी से बीजेपी के इस नेता का करीबी संबंध है. इस मामले में एक पूर्व पुलिस के सिपाही की भूमिका भी संदेह के घेरे में है जिसके बाद उसकी भी जांच की जा रही है.

गवाह उमेश पाल की गोलियां मारकर हत्या

दरअसल उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे. इस मामले में माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप है. शुक्रवार की शाम जब उमेश पाल एक केस की सुनवाई के बाद अदालत से घर लौटे तो अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर ही उन पर हमला बोल दिया. उमेश पाल जैसे ही अपनी कार से नीचे उतर हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि हमलवार अदालत से ही उनका पीछा कर रहे थे.

हमलावरों को देखते ही उमेश पाल सामने गली में अपने घर की ओर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर गोलियां बरसाई और बमबाजी भी की. इस हमले में उमेश पाल और उनके गनर संजय निषाद की मौत हो गई जबकि एक गनर राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं. वहीं आज इस मुद्दे पर यूपी विधानसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. सीएम योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि वो माफिया को मिट्टी में मिला देंगे


Information is Life