कानपुर : काव्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला कैलाश गौतम काव्यकुम्भ सम्मान- 2023′ इस बार सुप्रसिद्ध कवि डा. सुरेश अवस्थी को दिया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रयागराज में इस अवसर पर अखिल भारतीय कविता – सम्मेलन और मुशायरा भी हिंदुस्तानी एकेडमी में होगा। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था कैलाश गौतम सृजन संस्थान, की बैठक सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता कैलाश गौतम के बेटे और कवि डा. श्लेष गौतम ने की। बैठक में तय हुआ कि सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, नकद धनराशि, शाल-श्रीफल, माला, अंगवस्त्रम भेंट किए जाएंगे। सम्मान के लिए चयनित डा. सुरेश अवस्थी देशभर में प्रतिष्ठित कवि हैं। उप्र हिंदी संस्थान से सम्मानित हो चुके हैं। एक शिक्षक और कवि के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।
Recent Posts
- Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।
- कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा
- Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..
- कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

Recent Comments