कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने की जगह नहीं बची है. पिछले 60 घंटों में 60 से ज्यादा शव पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच चुके हैं. इनमें आधा से ज्यादा शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम हाउस में एसी की व्यवस्था न होने की वजह से 300 मीटर दूर तक दुर्गंध फैल रही है।

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. भीषण गर्मी की वजह से जहां एक ओर जीवन जीना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं जीवन के बाद की स्थिति भी बदतर है. कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में शवों का अंबार लग गया है. हालात ये हैं की पोस्टमार्टम हाउस में समुचित व्यवस्था न होने की वजह से शवों की दुर्गंध 300 मीटर तक फैल गई है।

पिछले 60 घंटों में 60 से ज्यादा शव और उनमें आधे से ज्यादा लावारिस लाशें हैं. यह आंकड़े कयास नहीं बल्कि आधिकारिक आंकड़े हैं. इतने शवों के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने से वहां के व्यवस्था की पोल खुल गई है. दर्जनों शव जमीन पर पड़े हुए हैं. एक-एक टेबल पर दो दो शव रखे गए हैं. लावारिस शवों का दाह संस्कार करने वाली संस्था का दावा है की रोज 10 से 12 शव मिल रहे हैं. उनकी मौत गर्मी से हो रही है.

300 मीटर तक फैल रही दुर्गंध
मृतक के परिजनों ने बताया कि कानपुर के हैलेट अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस का हाल तो पूरी तरह बेहाल है. वहां पर मात्र 4 डीप फ्रीजर है, जबकि शवों की संख्या दर्जनों है. एसी की व्यवस्था न होने की वजह से शवों की दुर्गंध 300 मीटर तक फैल गई है. मृतकों के परिजन अंदर जा नहीं पा रहे हैं. इसलिए दुर्गंध की वजह से सड़क के किनारे बैठने को मजबूर हैं।

मौके पर पहुंचा स्थानीय प्रशासन
जब इस पूरी अव्यवस्था की जानकारी डीएम को दी गई तो उन्होंने एडीएम सिटी और सीएमओ को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर स्थिति से अवगत कराने को कहा है. टीम के पहुंचने के बाद वहां पर पीने के पानी को व्यवस्था करवाई गई, जबकि उससे पहले परिजनों के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं थी. मौके पर पहुंचे सीएमओ ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया है. हालांकि, अभी तक कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई. इसका कोई जवाब सीएमओ के पास नहीं है।


Information is Life