Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में वीरेंद्र गुलाटी को अध्यक्ष चुना गया है। सैकड़ों वर्षों पुराने इस प्रतिष्ठित चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद रोचक रहा। 13 जनवरी को हुई कार्यकारिणी की बैठक में वीरेंद्र गुलाटी को सर्वसम्मति/बहुमत से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।


23 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में युवा गुट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 14 प्रत्याशियों को विजयी बनाया था, जबकि काशी गुट के 8 प्रत्याशी और एक निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण सहगल ने जीत दर्ज की थी। कुल सात पदाधिकारियों का चयन किया जाना था, जिनमें अध्यक्ष, प्रधान सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं।
अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। युवा गुट की ओर से रुमित सिंह सागरी, करनराज वोहरा और अशोक कुमार माहेश्वरी मैदान में थे, जबकि काशी गुट से वीरेंद्र गुलाटी और काशी प्रसाद शर्मा ने दावेदारी पेश की थी। काशी प्रसाद शर्मा अध्यक्ष पद के साथ विदाई लेना चाह रहे थे, वहीं वीरेंद्र गुलाटी लंबे समय से इस पद के लिए प्रयासरत थे।


जानकारों के अनुसार, उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण आवश्यकता पड़ने पर गुप्त मतदान की व्यवस्था की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य नारायण सिंहानिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई गई। आमसभा पहले ही संपन्न हो चुकी थी और एजेंडा शनिवार को जारी किया गया था।


अध्यक्ष चुने जाने के बाद वीरेंद्र गुलाटी ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा और मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी गुटों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।


Information is Life