Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर शहर की राजनीति के कद्दावर भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे और उनके परिवार के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप पर कोतवाली थाने में कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा नेता और उनके परिवार समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में दस्तावेजी सबूतों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी वही भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे के अनुसार उन्होंने जो जमीन क्रय की थी वो जमीन मौके पर काफी कम थी। इसलिए उन्होंने ने दी गयी चेकों का स्टॉप पेमेंट कर शिकायकर्ता समेत सभी जमीन विक्रेताओं के खिलाफ इस धोखाधड़ी की पुलिस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने सिविल विवाद बताकर टाल दिया, जिसके उपरांत उन्होंने सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया है जो कि विचारधीन है।

बी ब्लॉक किदवई नगर निवासी संजय गुप्ता (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके के मुताबिक परिजनों और अन्य रिश्तेदारों के बीच पुरखों की बूढ़पुर मछरिया स्थित जमीन को लेकर विवाद था। जिसमें एक रिश्तेदार गणेश शंकर गुप्ता के खिलाफ सन 2021 में नौबस्ता थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस जमीन और परिवार के बीच चल रहे मनमुटाव की जानकारी राधे होल्डिंग लिमिटेड के डायरेक्टर वीरेन्द्र दुबे ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वो उनके और परिवार वालों के बीच सुलह समझौता करा देगे। वीरेन्द्र दुबे के विश्वास दिलाने पर पीड़ित व अन्य परिजन समझौते के लिए तैयार हो गए। संजय के मुताबिक वीरेन्द्र दुबे ने अपनी फर्म के अन्य डायरेक्टरों के साथ मिलकर जमीन के अन्य सहस्वामियों के साथ, पीड़ित को सहमति पक्षकार बनाकर पूरे भू-भाग के कुछ हिस्सों को अपनी फर्म राधे होल्डिंग लिमिटेड जवाहर नगर में पोस्टडेटेड चेकों के माध्यम से धोखाधड़ी कर अपनी फर्म के हक में विक्रय पत्र करा लिया। पोस्टडेटेड चेकों का भुगतान कूटरचित होने के कारण अब तक नहीं हो सका है। विक्रय पत्र के बाद वीरेन्द्र दुबे ने पूरी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का कार्य शुरू कर दिया और रुपए मांगने पर धमकी देते हैं।

वही भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे ने बताया की उन्होंने हरिशंकर गुप्ता और गणेश शंकर गुप्ता से नौबस्ता में स्थित उनकी जमीन खरीदी है जिसमें संजय गुप्ता सहमति पक्षकार है जिसका 43,50,000 का भुगतान विक्रेतागण को प्राप्त हुआ। भाजपा नेता के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री के बाद पता चला कि बेची गयी जमीन में पहले कई प्लॉट कई लोगों को बेचे जा चुके है और मौके पर पूरी जमीन है ही नही, जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ की 4610 वर्ग मीटर भूमि में सड़क काटने के पश्चात 3227 वर्ग मीटर भूमि शेष बची परंतु उक्त आराजी में भाजपा नेता समेत अन्य लोगों को कुल 5316.46 वर्ग मीटर भूमि को धोखाधड़ी से बेचा गया है।

इंस्पेक्टर कोतवाली संतोष कुमार शुक्ला के मुताबिक जवाहर नगर निवासी वीरेन्द्र दुबे, उनकी पत्नी सरोज दुबे, बेटी अपर्णा दुबे व 3 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाना वह उनका प्रयोग करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। दस्तावेजी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Information is Life