Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है. वह पिछले आठ महीने से नकली आईडी कार्ड दिखाकर खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बता रहा था. पूछताछ में पता चला कि वह ऑफिसर बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो सच्चाई जान परिवार वालों के होश उड़ गए.

पकड़े गए इस नटवरलाल ने अपने मां-बाप, रिश्तेदार, मोहल्ले वालों से भी झूठ बोल रखा था. उसने सभी को बता रखा था कि उसकी आयकर विभाग में नौकरी लग गई है और वो ऑफिसर बन गया है. लोग भी उसके झांसे में आ गए और उसका सम्मान करने लगे. लेकिन बीते दिन (3 अप्रैल) आरोपी की पोल खुल गई.

दरअसल, कानपुर पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. 3 अप्रैल को शाम के समय एसीपी कल्याणपुर फोर्स के साथ रावतपुर इलाके में चेकिंग कर रहे थे. इतने में एक काले रंग की कार आई जिसमें बड़ी सी नेम प्लेट लगी थी और उसमें भारत सरकार और आयकर अधिकारी लिखा हुआ था.
पुलिस को नहीं दे पाया जवाब, फिर पकड़ा गया
जब पुलिस वालों ने पूछताछ की तो रितेश शर्मा नाम के इस युवक ने हनक में बताया कि वह आयकर अधिकारी है. इस बीच एक पुलिस वाले ने पूछा कि वह किस पोस्ट पर तैनात है तो रितेश जवाब नहीं दे पाया. शक होने पर पुलिस वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की और थाने ले गई, जहां पूरा भेद खुल गया.

पूछताछ में सामने आया कि रितेश पिछले आठ महीने से फर्जी आयकर अधिकारी बनकर घूम रहा है. इतना ही नहीं उसने अपने घरवालों को भी ये बता रखा था कि वह इनकम टैक्स में अधिकारी बन गया है. उसकी बात मानकर परिवार वालों ने खुशी में पूजा-पाठ करवाया. 200 से 250 लोगों को खाना खिलाया और जमकर जश्न मनाया था.

रोज ड्यूटी करने जाता था

रितेश शर्मा रोजाना नौकरी के वक्त पर घर से निकल जाता और शाम के वक्त वापस आता. पहले उसके पास एक बाइक थी लेकिन नौकरी की बात कहकर उसने अपने पिता से कार ले ली. उसने पिता से कहा कि आपका बेटा एक आयकर अधिकारी है. अच्छा नहीं लगेगा अगर वो बाइक से जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, रितेश एसएससी की तैयारी कर रहा था. तैयारी के बाद भी सेलेक्शन न होने के कारण उसने फर्जी ऑफिसर बनने की योजना बनाई. फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने उसकी कार, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आईडी कार्ड आदि को जब्त कर लिया है. साथ ही पिछले आठ महीने के बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है कि कहीं उसने ठगी तो नहीं की है.


Information is Life