Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर में डेंगू अब और आक्रामक हो रहा है। बुधवार को डेंगू के रिकॉर्ड 37 संक्रमित मिले हैं। 30 रोगियों को उर्सला की लैब से डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सात संक्रमितों की रिपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने दी है। कुछ रोगियों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ भी जांच के लिए भेजे गए।
सैंपलों की जांच में डेंगू के चारों स्ट्रेन सक्रिय मिले हैं। डीएनवी-2 स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या अधिक है। इनमें हेमरेजिक डेंगू फीवर का रोगी नहीं है। उर्सला में भर्ती 22 साल के रोगी के पखाना से खून आ रहा है, लेकिन उसका कारण बवासीर बताया जा रहा है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि उसके प्लेटलेट्स काउंट 92 हजार हैं और सारे अंदरूनी अंग सामान्य तरह से काम कर रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 10 डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दी है। इनमें एक-एक संक्रमित उन्नाव, कानपुर देहात और फतेहपुर का है।
शहर के सात संक्रमित हैं, जिनमें एक मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल-पांच का रवींद्र (24) भी शामिल है। इसके अलावा सचेंडी के आरिफ (30), बर्रा के अर्नव (1) पुत्र बलराम, आजादनगर की काव्या (6), गीतानगर के अजय कुमार (20), जरौली की सौम्या दुबे (21) और कल्याणपुर के दिलीप के सात महीने का पुत्र लकी शामिल है।

उर्सला के जिन 30 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें सात सैंपल सीएचसी कल्याणपुर, तीन सैंपल कांशीराम अस्पताल, पांच सैंपल रीजेंसी अस्पताल, 11 सैंपल उर्सला ओपीडी और तीन सैंपल उर्सला में भर्ती रोगियों के हैं। इस समय उर्सला में डेंगू के पांच रोगी भर्ती हैं।
अभी तक नगर में 163 डेंगू संक्रमित हैं। इनमें उर्सला के 30 संक्रमित शामिल नहीं हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि डेंगू के सभी स्ट्रेन का संक्रमण पाया जा रहा है। जो स्थिति प्रदेश की है, वही शहर की भी है। लेकिन हेमरेजिक डेंगू फीवर का कोई रोगी नहीं मिला है।

बचाव के लिए यह करें
-फुल आस्तीन की शर्ट और लोअर पहनें।
पैरों के पंजों और हाथों में कड़ुवा तेल लगा लें।
मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्रिज की प्लेट और एसी की सफाई करवा दें।
कूलर में पानी भरा हो तो साफ कर दें।
घरों के कंटेनरों और बर्तनों में अधिक दिनों तक पानी न भरा रहने दें।
आसपास जलभराव हो तो उसमें जला डीजल डाल दें।
बुखार आए तो उर्सला, हैलट ओपीडी में दिखाकर डेंगू की मुफ्त जांच कराएं।


Information is Life