कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


कानपुर। कानपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं। मंगलवार रात गंगा बैराज पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कार सवार बदमाशों ने बेरहमी से कुचल दिया। इस सनसनीखेज वारदात में दो दरोगा और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक दरोगा का बायां पैर टूट गया।


चेकिंग के नाम पर मौत से टकराई वर्दी

घटना कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज स्थित अटल घाट की है।
यहां चौकी इंचार्ज संजय कुमार, दरोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश
रूटीन वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज की ओर से आ रही एक काली कार को रोकने का इशारा किया गया। कार चालक ने पहले तो रफ्तार कम की, लेकिन अगले ही पल तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी।

तीन बैरियर तोड़े, पुलिसकर्मियों को उड़ाया
कार सवार बदमाशों ने लोहे के तीन बैरियर तोड़े और सीधे पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए फरार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मी करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे में दरोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया,
होमगार्ड हरि प्रकाश को गंभीर चोटें आईं, जबकि चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी घायल हो गए।
हैलट में भर्ती, हालत गंभीर
घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया गया,
जहां तीनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक एक दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।

भाग निकले हमलावर, हाईवे पर नाकाबंदी
घटना के बाद कोहना थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ
कार सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी बिठूर हाईवे की ओर फरार हो गए। सीसीटीवी खंगाले जा रहे, शहर में अलर्ट घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए काली कार और आरोपियों की पहचान की जा रही है।


पुलिस का दावा— जल्द गिरफ्तारी
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि
प्राथमिक जांच में कार सवारों की अपराधिक प्रवृत्ति सामने आ रही है।
संभावना है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे।
टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे बड़ा सवाल
जब चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं,
तो आम जनता की सुरक्षा का क्या?
कानपुर में अपराधियों का यह दुस्साहस
कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।


Information is Life