कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुरः जनरलगंज में जगन्नाथ रथयात्रा के एक दिन पहले पनकी मंदिर के महंत से विवाद में निलंबित बादशाहीनाका थाने के पूर्व प्रभारी राजीव सिंह पर लगे आरोप एसीपी चकेरी की जांच में झूठे पाए गए। पुलिस के अनुसार सीसी कैमरे के फुटेज में महंत आक्रोशित दिखे। क्लीनचिट मिलने पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने राजीव सिंह को बहाल कर हनुमंत विहार थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, हनुमंत विहार थाना प्रभारी रहे उदय प्रताप सिंह को गैर जनपद स्थानातंरण के चलते रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है।

जगन्नाथ रथयात्रा के एक दिन पहले 27 जून को बादशाहीनाका थाना प्रभारी राजीव सिंह ने सिर्फ दो लाउडस्पीकर रखने के लिए कहा था। इसको लेकर मंडल के पदाधिकारी से उनकी कहासुनी होने लगी थी। इस दौरान पनकी मंदिर
के महंत जितेन्द्रदास, श्रीकृष्णदास व संगठन के लोग पहुंच गए थे। महंत ने थाना प्रभारी पर गाली देने का आरोप लगाया जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया था। माहौल बिगड़ने की आशंका पर थाना प्रभारी राजीव सिंह को निलंबित कर उसी शाम गुजैनी थाना प्रभारी रहे विनय तिवारी को बादशाहीनाका थाने का चार्ज दे दिया गया था। पूर्व थाना प्रभारी राजीव सिंह पर लगे आरोपों की जांच एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय को दी गई थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जांच में आरोप झूठे पाए गए। कैमरे में आरोपित पक्ष आक्रामक दिख रहा है। पूर्व थाना प्रभारी की बहाली कर हनुमंत विहार थाना प्रभारी बनाया गया है।


Information is Life