कानपुर : नगर निगम कार्यकारणी सदस्यों की तरफ से सड़कों, पार्को आदि के नामकरण के 40 प्रस्ताव दिए गए थे महापौर प्रमिला पाण्डेय ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गए, कार्यकरणी ने बसंती नगर स्थित पार्क का नामकरण कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक चैयरमैन एवम वरिष्ठ पत्रकार स्व सुरेश त्रिवेदी के नाम करने का फ़ैसला किया है। गौरतलब है कि कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित सुरेश त्रिवेदी की प्रथम श्रद्धांजलि सभा मे मेयर प्रमिला पाण्डेय ने जर्नलिस्ट क्लब की मांग पर घोषणा की थी कि जल्द सुरेश त्रिवेदी के निवास के सामने स्थित पार्क का नामकरण स्व सुरेश त्रिवेदी जी के नाम किया जाएगा। जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओमबाबू मिश्र और महामंत्री अभय त्रिपाठी समेत जनर्लिस्ट क्लब के सभी पत्रकारों द्वारा मेयर प्रमिला पाण्डेय और समस्त नगर निगम कार्यकरणी सदस्यों को ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।
Recent Posts
- कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…
- Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।
- कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा
- Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

Recent Comments