कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार दो दिनों से सीमा पर जोरदार फायरिंग कर रहा है। वहीं सुरक्षबलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद ऐसी खलबली मची है कि वह बौखलाहट में मासूम कश्मीरियों को निशाना बना रहा है। वहीं भारत ने भी इस बार तैयारी पूरी कर रखी है। जल, थल और आसमान तीनों जगहों पर भारतीय सेना अलर्ट पर है। भारत के जवान मल्टी लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क को ऐक्टिवेट कर दिया गया है। वहीं अरब सागर में युद्ध पोतों को तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर भारतीय सेना अलर्ट पर है।

किसी भी हद तक जा सकता है पाकिस्तान

इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आतंकियों के खिलाफ भारत की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर पर भी काफी दबाव है। बौखलाहट में पाकिस्तान कोई भी कदम उठा सकता है। सावधानी के तौर तीनों सेनां में परमाणु हथियारों को हैंडल करने वाली टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में लगातार पट्रोलिंग कर रहे हैं।
हेलिकॉप्टर पायलट विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, भारत की सेना पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए एकदम तैयार हैं। अगर किसी भी तरह से पाकिस्तान कोई भी हिमाकत करता है तो तुरंत उसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने कुछ दिन पहले ही भारत को गीदड़भभकी दी थी और कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की तो वे चुप नहीं बैठेंगे। अब निश्चित तौर पर आसिम मुनीर पर भारत के खिलाफ कुछ करने का दबाव जरूर होगा। हालांकि पाकिस्तानी सेना आतंकियों को पनाह देकर
भारत के खिलाफ साजिश करने का काम करती है। ऐसे में इनकार नहीं किया जा सकता कि फिर से पाकिस्तान आतंकियों को आगे कर भारत के खिलाफ साजिश कर सकता है।
6 साल पहले पुलवामा हमले के बाद भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी तुरंत काउंटर ऑपरेशन चला दिया था। हालांकि इस बार स्थिति एकदम अलग है। पाकिस्तान को खुलकर सामने आने से पहले कई बार विचार करना पड़ेगा। क्योंकि भारत की सेनाएं बीते कई दिनों से अलर्ट पर हैं और युद्ध की तैयारी तक कर चुकी हैं।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद से भी भारतीय सेना में नए हथियार शामिल किए गए हैं। रूस की एस-400 सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम दुश्मनों की पहचान करके उन्हें मारने की क्षमता रखता है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना में अब आधुनिक ड्रोन भी शामिल हो गए हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान अगर कोई भी उलटी हरकत कर देता है तो भारतीय सेना का करारा जवाब तय है।


Information is Life