कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...
Information is Life

Congress Protest: पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

9 दिनों में कुल 5.60 रुपये बढ़ी तेल की कीमत
देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़े हैं
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस के सभी सांसद (Congress Protest) सुबह 9 बजे विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि प्रदर्शन में सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री की Daily To-Do List. 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं.’

बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.21 रुपये डीजल के लिए 92.27 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से आठवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है.

सीएनजी की कीमतों में तेजी

वहीं पिछले छह महीने में देश में सीएनजी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने कीमतों में 33% की बढ़ोतरी की है, जबकि मुंबई में, महानगर गैस ने कीमतों में 27% की बढ़ोतरी की है. अकेले मार्च में अहमदाबाद में कीमतों में 9.6 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 7 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.

पीएनजी के दामों में भी हुआ इजाफा

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) के दाम में इजाफा कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के दाम 1 रुपये पर स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ा दिए गए हैं जिसके बाद यहां पीएनजी 36.61 रुपये प्रति यूनिट पर मिलेगी. नए दाम 24 मार्च 2022 से लागू हो चुके हैं.


Information is Life