➡लखनऊ- CM योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे, डीडीयू विवि में गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, पुस्तक प्रेमी होंगे शामिल, सैमसंग इनोवेशन कैंपस के 1600 छात्रों को प्रमाणपत्र देंगे, तकनीक और शिक्षा से जुड़ी नई संभावनाओं पर भी चर्चा, प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए
➡लखनऊ- यूपी बीजेपी की आज होगी अहम बैठक, MLC, पंचायत चुनाव को लेकर होगी चर्चा, सभी जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी बुलाए गए, प्रदेश कार्यालय पर बैठक 2 सत्रों में होगी, पहली बैठक सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रहेंगे मौजूद, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे मौजूद, दूसरी बैठक 1 बजे से 2.30 बजे तक होगी
➡लखनऊ- BSP OBC समाज भाईचारा संगठन की बैठक आज, बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज बुलाई बैठक, सुबह 11 बजे बीएसपी कार्यालय में बैठक होगी, SIR पर भी बैठक में विशेष चर्चा होगी
➡लखनऊ- अलीगंज क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल, शराब के नशे में हुई जमकर मारपीट, दबंगों ने बीच रोड पर की मारपीट, सड़क पर चले लाठी डंडे और बेल्ट, अलीगंज के पुरनियां पेट्रोल पंप के पास का मामला
➡रायबरेली- खनन अधिकारी के साथ अभद्रता, मारपीट मामला, पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया अरेस्ट, आरोपी विक्रम, दीपक को पुलिस ने किया अरेस्ट, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश, खनन अधिकारी ने मौरंग लदी ट्रक को रोका था, खनन अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी, खनन अधिकारी की तहरीर पर दर्ज कराया था केस, शिवगढ़ क्षेत्र के कुंभी बॉर्डर के पास की थी घटना
➡हापुड़- शीतल पेय कंपनी पर छापेमारी, जीएसटी विभाग ने की छापेमारी, स्टॉक, दस्तावेजों की हुई जांच, स्टॉक में मिली भारी अनियमितता, विभाग ने कंपनी से जमा कराए 70 लाख, जोया कोल्ड ड्रिंक लिमिटेड कंपनी का मामला
➡झांसी- झांसी में साहिल की हत्या का खुलासा, हत्या ताई मंजू यादव ने की थी, बेटी से बदतमीजी का लिया बदला, 27 अक्टूबर को खेत में अकेला था साहिल, मंजू ने हंसिए से गला काटा था, खून से सना हंसिया बरामद, पुलिस पूछताछ में मंजू सच को कबूला, मंजू, पति अवतार और बेटा सतेंद्र अरेस्ट, 6 साल से चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद, बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव का मामला
➡सीतापुर- वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आज आएंगे सीतापुर, रेडिको खेतान लि. कार्यक्रम में होंगे शामिल, सीएनजी प्लांट के लिए करेंगे भूमि पूजन, 12 बजे रेडिको खेतान प्लांट पहुंचेगे वित्तमंत्री, सिधौली के जगदीशपुर में होगा कार्यक्रम
➡रायबरेली- युवक ने थाने के गेट पर बनाई गई रील, रील बनाकर युवक ने इंस्टाग्राम पर की वायरल, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, जगतपुर थाना गेट पर बनाई रील
➡रायबरेली- कलयुगी भाई की क्रूरता आयी सामने, बड़े भाई को पीट पीट कर किया लहूलुहान, पीड़ित ने वायरल किया वीडियो, अपना बयान, पान की दुकान लगता है पीड़ित भाई, लूटपाट, मारपीट करके मौके से हुआ फरार, विराट सोनकर बताया जा रहा आरोपी का नाम, मिल एरिया क्षेत्र के आईटीआई मोड़ का मामला
➡रायबरेली- नाबालिक से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी रमजान को पुलिस ने पकड़ा, नसीराबाद थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡बुलंदशहर- बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश ने अनिल पर किया था चाकू से हमला, पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश, आरोपी कप्तान की पुलिस से हुई मुठभेड़, बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, फायरिंग में कप्तान उर्फ सलमान घायल, कब्जे से आलाकत्ल चाकू किया बरामद, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की घटना
➡हापुड़- व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कई दिन पुराना बताया जा रहा है शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, थाना सिंभावली क्षेत्र फुल्डेहरा ड्रेन का मामला
➡कानपुर- उर्दू अनुवादक महफूज अहमद अरेस्ट, 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा, उप निरीक्षक उदय पाल पांडे ने की थी शिकायत
➡सीतापुर- लाइब्रेरी की सफाई करते समय हुआ हादसा, सफाई कर रहा कर्मचारी बिल्डिंग के बाहर गिरा, कर्मचारी फिसल कर बिल्डिंग के बाहर गिरा, गिरने का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, नैमिषारण्य थाना के ठाकुर नगर तिराहे का मामला
➡संभल- ट्रैक्टर ट्रॉली के मकान से टकराने पर दीवार गिरी, सात स्कूली बच्चे दीवार के मलबे के नीचे दबे, मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से हुए घायल, सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती, थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरोली का मामला
➡फतेहपुर- दबंग युवकों ने स्कूटी सवार को जमकर पीटा, बाइक सवार आधा दर्जन दबंग युवकों ने पीटा, पीटने की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, युवक ने स्कूटी छोड़ भागकर बचाई जान, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 के पास की घटना
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर दो सड़क हादसों में 3 की मौत, स्कूटी सवार 2 युवक जुनैद, नाहिद की मौत, कार की टक्कर से बाइक सवार संजय की मौत, नीलगाय, अज्ञात गाड़ी की टक्कर से तीनों मौत, चरथावल थाना इलाके में हुए दोनों सड़क हादसे
➡मुजफ्फरनगर- शिक्षक, आरएलडी नेता में नोकझोंक, RLD प्रदेश सचिव अशोक बालियान पर आरोप, मंत्री कपिल देव अग्रवाल को गाली देने का लगा आरोप, मंत्री के आवास पर जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़, कपिल देव अग्रवाल जिंदाबाद के लगाए गए नारे, कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र मलिक ने लगाए आरोप, मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बात कर कराया माहौल शांत
➡बहराइच- 4 लुटेरों ने कार लूट की वारदात को अंजाम, कैब बुक करके लूट की वारदात को अंजाम, कैसरगंज के गुथीयां में दिया वारदात को अंजाम, कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, कार लूटी, कार से ड्राइवर को फेंककर फरार हुए लुटेरे, लुटेरों का CCTV वीडियो आया सामने, बहराइच कोतवाली कैसरगंज का मामला
➡बहराइच- युवक ने खुद को किया आग के हवाले, पारिवारिक विवाद के चलते लगाई आग, आग लगने से युवक बुरी तरह झुलसा, खैरीघाट इलाके के रामपुर गांव का मामला
➡गोरखपुर- सीएम योगी के गोरखपुर दौरा आज दूसरा दिन, दूसरे दिन CM सुबह करेंगे पूजा, गौ सेवा, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, 10 बजे CM जाएंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से हो रहा आयोजन, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र होंगे शामिल, 1600 छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे सीएम, सैमसंग इनोवेशन कैंपस के छात्रों को देंगे प्रमाणपत्र
➡अलीगढ़- बदमाशों ने बियर के ठेके पक की चोरी, ठेके में रखी बियर की पेटियां की पार, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज जिला की घटना
➡देहरादून- धूमधाम से मनाई जाएगी इगास-बग्वाल, आज पूरे प्रदेश में त्योहार की धूम रहेगी, इगास खुशी और समृद्धि का पर्व, सरकारी कार्यालयों में विशेष आयोजन होंगे
➡दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बिहार दौरा, आज बिहार में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका, बछवाड़ा और बेलदौर में जनसभा करेंगी प्रियंका..

Recent Comments