➡लखनऊ- गोमतीनगर विस्तार में व्यक्ति की हत्या, नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की , बांस के डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा, सोमवार देर रात की बताई जा रही घटना , जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या की, आरोपी मोनू को पुलिस ने हिरासत में लिया
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर का मामला
➡लखनऊ- डॉ.जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर ED की कार्रवाई, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की, दिव्यांगों के लिए मिले फंड के दुरूपयोग का आरोप, जिससे नकली अंग व उपकरण बांटे गए, उपकरण बांटने के मामले में 17 FIR दर्ज की गई थी
ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की
➡गोरखपुर- स्कूल में घुसकर छात्र पर हमले का मामला, युवकों ने छात्र पर किया था चाकू से हमला, दिनदहाड़े छात्र पर हमले से मचा था हड़कंप, पीठ और दाहिने हाथ पर आई थी चोटें, तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस, 8 नामजद लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गगहा के कौड़ीराम स्थित कॉलेज का है छात्र
➡रायबरेली- व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, बहन की शादी टूटने से परेशान था मृतक, मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी, ऊंचाहार कोतवाली के परसीपुर की है घटना
➡कानपुर- व्यवसायिक पार्टनर से परेशान युवक ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट लिख युवक ने फांसी लगाकर दी जान, युवक ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी, मृतक की पत्नी ने व्यवसायिक पार्टनर पर कराई FIR, बर्रा थाना क्षेत्र के D-ब्लॉक इलाके का मामला
➡बहराइच- पेशी पर निकले युवक की संदिग्ध हालत में मौत, किसान महाविद्यालय के बाहर मिला युवक का शव,. डॉक्टरों की टीम ने युवक को किया मृत घोषित, शिव कुमार के रूप में हुई मृतक युवक की पहचान, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली देहात के किसान महाविद्यालय का मामला
➡पीलीभीत- SDM कोर्ट के बाहर लात घूसों से मारपीट का मामला, मामूली कहासुनी के बाद वकीलों-क्लाइंट में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में चले लात घूंसे, वकीलों और क्लाइंट की मारपीट का वीडियो वायरल, पूरनपुर तहसील में SDM कोर्ट गेट का है मामला
➡बलरामपुर- पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत सत्यापन में फर्जी जमानतदार पाए गए, पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर मुकदमा दर्ज, जमानतदार रोजअली,मुहर्रम अली पर भी FIR, ललिया पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
➡सिद्धार्थनगर- बढ़ती ठंड के बीच सपा प्रदेश सचिव इंजीनियर राम फेर उर्फ अंशु यादव ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में शॉल और कंबल का किया गया वितरण
➡फर्रुखाबाद- बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, महिला अस्मिता को अपमानित करने पर सपा महिला सभा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
➡प्रतापगढ़- अतिक्रमण व साफ सफाई को लेकर व्यापारी पहुंचे नगर पालिका,अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह व ईओ राकेश कुमार के साथ बैठक की, व्यापारियों ने अतिक्रमण व साफ सफाई पर सुझाव दिए
➡हापुड़ – संदिग्ध हालत में युवक लापता , परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना द, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡वाराणसी – वाराणसी में ऑपरेशन टॉर्च जारी , बांग्लादेशियों,रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश जारी,. झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, पुलिस ने 100 से अधिक लोगों का रिकॉर्ड खंगाला, सभी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भेजे, सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा इलाके का मामला
➡आगरा – थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला , पीड़ित पक्ष देगा तहरीर,कार्रवाई होगी- DCP पश्चिमी., पुलिस पर राजू ने लगाया था पैर तोड़ने का आरोप, हत्या केस में शक के आधार पर पूछताछ को लाई थी , अज्ञात में हत्या का दर्ज हुआ था केस-DCP पश्चिमी
‘मैने खुद हॉस्पिटल जाकर की थी मामले की जांच’, ‘थाना प्रभारी, एसआई, और एक हेड कांस्टेबल सस्पेंड’, एसीपी को मामले में लापरवाही बरतने पर ट्रांसफर किया, ‘सस्पेंड पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर विभागीय कार्रवाई’ , थाना किरावली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- सीएम योगी से मिले विधायक विजय पाल आढ़ती, पश्चिमी यूपी में HC बेंच की स्थापना को लेकर वार्ता, विधानसभा क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर मुलाकात
➡मेरठ- मिशन शक्ति के तहत मेरठ रेंज में एक्शन, 331 मामलों में 445 दोषियों को हुई सजा, 1 जनवरी से 22 दिसंबर 2025 तक सफलता, 22 दिसंबर तक महिला अपराधों में सफलता, 59 आरोपियों को आजीवन कारावास, 47 को 20 वर्ष,97 को 10 वर्ष से अधिक की सजा
डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने दी जानकारी
➡अलीगढ़- पब्लिक ने मोबाइल चोर को पकड़ा, मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया युवक, बन्नादेवी थाना इलाके का मामला
➡मैनपुरी – मैनपुरी पुलिस की सरहानी पहल , ग़रीब परिवारों को बाटे कंबल, ठंड में कंबल वितरण किए गए , शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बांटे कंबल
➡कन्नौज – सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, एक पक्ष की पुलिस से झड़प, कहासुनी, कोतवाली में प्रदर्शन करने की कोशिश, सफाई कर्मचारियों ने लगाया आरोप, पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप, गुरसहायगंज कोतवाली का मामला

Recent Comments