कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी साजिश को विफल करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नामक संगठन बनाकर हिंसक जिहाद के जरिए सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में शरिया कानून लागू करने की योजना रच रहे थे.

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी साजिश को विफल करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नामक संगठन बनाकर हिंसक जिहाद के जरिए सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में शरिया कानून लागू करने की योजना रच रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानपुर के अकमल रजा, सोनभद्र के सफर सलमानी उर्फ अली रजवी, कानपुर के मोहम्मद तौसीफ और रामपुर के कासिम अली शामिल हैं. एटीएस को शक है कि ये लोग सोशल मीडिया के जरिए रेडिकलाइजेशन फैला रहे थे और गैर-मुस्लिम धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे. यह गिरफ्तारी हाल के आतंकी मॉड्यूल्स के बाद यूपी में बढ़ती कट्टरता पर सवाल खड़े करती है, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग आम हो गया है.

मीटिंग्स और सोशल मीडिया से जिहादी नेटवर्क
एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में गुप्त मीटिंग्स आयोजित कर रहे थे. सोशल मीडिया ग्रुप्स में जुड़कर अपनी कट्टर जिहादी सोच फैला रहे थे. ग्रुप में ऑडियो चैट्स, वीडियो क्लिप्स और प्रोपेगैंडा मैसेज भेजकर वे लोगों को आतंकी कार्रवाइयों के लिए उकसा रहे थे. उनका मुख्य मंसूबा हिंसक जिहाद के जरिए केंद्र सरकार को गिराकर भारत में शरिया कानून लागू करना था. एटीएस सूत्रों के अनुसार, आरोपी समान मानसिकता वाले युवाओं को रेडिकलाइज कर ग्रुप में भर्ती कर रहे थे, ताकि एक बड़ा हिंसक संगठन खड़ा हो सके.

टारगेट किलिंग और हथियार जुटाने की योजना
सोशल मीडिया ग्रुप में गैर-मुस्लिम धार्मिक प्रमुखों की निकट भविष्य में टारगेट किलिंग की गंभीर योजना बनाई जा रही थी. आरोपी हिंसात्मक जिहादी साहित्य जुटा रहे थे. उसे प्रचारित-प्रसारित कर रहे थे. आतंकी कार्रवाइयों को अंजाम देने के लिए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री के इंतजाम के लिए धन जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी. वे पूरे जोर-शोर से ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नामक हिंसक ग्रुप बनाने की तैयारी में जुटे थे. एटीएस ने बताया कि यह साजिश कई महीनों से चल रही थी, और गिरफ्तारी से पहले इनके ग्रुप में 50 से अधिक सदस्य जुड़ चुके थे.

बरामद सामान और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के दौरान एटीएस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स और फोनपे स्कैनर बरामद किए. ये सामान साजिश को फंडिंग और कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. एटीएस जल्द ही आरोपियों को कस्टडी डिमांड में लेकर गहन पूछताछ करेगी, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके. एसएसपी एटीएस ने कहा, “यह गिरफ्तारी राज्य में शांति के लिए महत्वपूर्ण है. हम डिजिटल जिहाद के खिलाफ सतर्क हैं।


Information is Life