कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हो गई है। चुनाव प्रक्रिया में रविवार को नाम वापसी के अंतिम दिन एक भी नाम वापस नहीं लिया गया था। इसके बाद अध्यक्ष पद पर निधिपत सिंहानिया, उपाध्यक्ष पद पर राकेश मिश्रा, सचिव पद पर प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर उमर मुस्तफा और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन शुक्ला के नाम पर मुहर लग गई। चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने यूपीसीए की वेबसाइट पर फाइनल सूची साझा कर दी थी। आज निजी होटल में आयोजित वार्षिक आमसभा में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की।

यूपीसीए की गर्वनिंग काउंसिल के दो पदों पर डा. संजय कपूर और संजीव सिंह चुने गए थे। जिसमें यूपी टी-20 गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन संजय कपूर चुने गए। इसी प्रकार यूपीसीए की एपेक्स कमेटी के 11 सदस्यों के लिए सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशन, करन पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफुद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा, उमर अहमद के नाम की घोषणा की गयी।


Recent Comments