कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

Kanpur -गोविन्द नगर विधानसभा हमारे लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं है बल्कि यहाँ का एक-एक घर हमारा परिवार है। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड दबौली में कांग्रेस की स्टार प्रचारक व महाराष्ट्र से विधायक प्रनीति शिंदे के साथ डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बड़े बुजुर्गों, माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त कर जनसमर्थन की अपील की साथ मे योगेश शर्मा प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, पार्षद जेपी पाल, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद अखिलेश दीक्षित, पूर्व पार्षद निर्मल शुक्ला, रमाकांत शर्मा, सुनील भाटी सुनील मिश्रा, रंती वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

गोविंद नगर की सियासी गणित

गोविंद नगर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल सीट मानी जाती है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर सीट पर बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यदेव कानपुर के सांसद बने थे। सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद गोविंद नगर सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराया था। ब्राह्मण बाहुल सीट होने के बाद भी कांग्रेस ने एक बार फिर से करिश्मा ठाकुर पर दांव लगाया है।

पूर्व शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि 2019 के उपचुनाव में करिश्मा ठाकुर चुनाव हारी थी लेकिन क्षेत्र की जनता का दिल उन्होंने ही जीता था। सत्ताधारी भाजपा की मिशनरी लगी थी। प्रदेश के तमाम मंत्री, सांसद और विधायक भाजपा प्रत्याशी के चुनाव की कमान संभाले थे लेकिन उसके बाद भी करिश्मा ने कांटे का संघर्ष किया था। चुनाव हारने के बाद भी करिश्मा लगातार जनता के बीच बनी रहीं। शायद यही वजह है कि 2022 के चुनाव में जनता शहर की इस बेटी को खूब प्यार और आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि करिश्मा की जीत तय है।

गोविंद नगर सीट पर जातिगत आकड़ा
गोविंद नगर सीट पर लगभग 01 लाख 49 हजार ब्राह्मण वोटर हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 85 हजार वोटर हैं। मुस्लिम वोटर 29 हजार, बढ़ई 32 हजार, पाल वोटर 17 हजार, यादव वोटर 16 हजार, पंजाबी सिंधी 14 हजार, क्षत्रीय और वैश्य 13-13 हजार, कुशवाहा लगभग 11 हजार के करीब हैं।


Information is Life