कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

-ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निवेशकों से प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का किया आह्वान

– यूपी जीआईएस के दौरान मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित सत्र को किया संबोधित

-बैटरी निर्माण, सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को किया आमंत्रित

– कहा- उद्योग किसी भी सेक्टर का हो सभी को चाहिए ऊर्जा, इस क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं

लखनऊ, 10 फरवरी। योगी राज में प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमे से अकेले 7 लाख करोड़ का निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में आया है। प्रदेश में ऊर्जा सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित सत्र के दौरान कही। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन विभिन्न सेक्टर के सत्रों का आयोजन हुआ। वृन्दावन योजना में आयोजित यूपी जीआईएस 2023 के दौरान वशिष्ठ हैंगर में आयोजित नवीन ऊर्जा पर आधारित सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने पधारे हुए सभी निवेशकों का अभिनंदन किया।

उन्हने कहा कि जो उद्यमी उर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन सभी का स्वागत करते हुए मैं उनसे प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करता हूँ। मानव विकास की सम्पूर्ण यात्रा ही ऊर्जा के विकास से जुड़ी है। आग जलाना सीखने के बाद से मानव सभ्यता ऊर्जा के विकासरथ पर सवार होकर वर्तमान तक पहुंची है। उन्होने भविष्य के उर्जा स्रोत और रिन्यूएबल इनर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे जैसे हमारी जरूरतें बढ़ रही हैं ऊर्जा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के रास्ते आया निवेश और उससे स्थापित होने वाले उद्योगों की सफलता भी ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर है।

उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा को लेकर व्यापक चुनौतियां हैं। इसी के साथ ही ये काफी व्यापक सेक्टर है, जिसमे काम करने को लेकर अपार संभावनाएं भी हैं। मंत्री एके शर्मा ने बैटरी निर्माण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित कार्बन उत्सर्जन को कम करने को लेकर भी योगी सरकार की योजनाओं पर निवेशकों को अवगत कराया। प्रदेश सरकार की नई ऊर्जा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर में निवेश कर रहे निवेशकों को ये भरोसा भी दिलाया कि उनकी हर जरूरत और सुविधाओं का सरकार ख्याल रखेगी। इस अवसर पर प्रदेश और भारत सरकार के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने भी नवीन ऊर्जा को लेकर अपने विचार रखे।


Information is Life