पत्रकार पार्क में लगा गंदगी का अंबार,जर्नलिस्ट क्लब ने जताया रोष।

कानपुर : अशोक नगर में शहर का इकलौता “पत्रकार पार्क” है जिसकी स्थापना 1950 में पत्रकार...

KIUG-2022 Early Roundup 2023 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला पुरुष हॉकी चैंपियन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला पुरुष हॉकी...

Kanpur News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर में बिछ जाएगा मेट्रो का जाल, इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो

Kanpur News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर में बिछ जाएगा मेट्रो का जाल, इन स्टेशनों के बीच...

कानपुर : केडीए VC अरविंद सिंह को हाईकोर्ट ने दिया झटका, High Court ने ठोका 5 लाख जुर्माना, अरेस्ट कर पेश करने का आदेश।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने IAS अरविंद सिंह को तगड़ा झटका दिया है। जवाहर विद्या समिति विद्यालय से जुड़े...

2,000 Rupee Note : दो हजार रुपये का नोट हुआ बंद, आपके पास है तो करना होगा यह काम।

2,000 Rupee Note : आरबीआई ने कहा है कि अब 2,000 रुपये के बैंक नोट बंद हो गए हैं। लेकिन अगर आपके...

हवाला, फिरौती जैसी वारदातों में इस्तेमाल हो रहे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भांडाफोड़, कानपुर का मो शोएब समेत 3 को STF ने दबोचा।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने SIFY डाटा सेंटर के नाम से नोएडा के सेक्टर 132 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर...

कानपुर : भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना ने मुस्लिम इलाकों में खिलाया कमल का फूल,ज़मकर चला मुस्लिम मकैनिज़म।

कानपुर : 22 साल से मीडिया संस्थानो मे उच्च पदो , CEO ,ग्रुप CEO होने के साथ मीडिया एवं...

कानपुर मेयर चुनाव : प्रमिला पाण्डेय विनर, सपा की वंदना बाजपेई रही रनर, बाकी सबकी जमानत जब्त।

Kanpur Mayor Election 2023: कानपुर में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने सपा की वंदना बाजपेई को हरा...

Uptvlive : निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

➡️निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी ➡️अमेठी में 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ ➡️अंबेडकरनगर...

जालौन में पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह वारदात को दिया अंजाम।

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां पर रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात...
Information is Life


बांसमंडी के पांच कांप्लेक्सों में गुरुवार रात लगी थी आग-72 घंटे बाद रविवार रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के अनुसार 3000 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए।


कानपुर के बांसमंडी के पांच कांप्लेक्स में गुरुवार रात लगी आग पर 72 घंटे बाद रविवार करीब रात एक बजे काबू पा लिया गया। रविवार सुबह पांच बजे हमराज कांप्लेक्स के पिछले हिस्से सुपर हमराज और हमराज फेज-2 में लपटें उठीं तो पता चला कि करीब 550 और दुकानों में भी आग सुलग रही है। सुबह 10 बजे के करीब एआर टावर की चौथी मंजिल के पिछले हिस्से में आग दोबारा जलने लगी। इसे बुझाने में सात घंटे लग गए। पांचों कांप्लेक्स की 800 में से 600 दुकानें जलने की जानकारी शनिवार तक सामने आई थी।

अब यह संख्या बढ़कर 1150 हो गई है। उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के अनुसार 3000 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। नफीस टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को खाली करा लिया गया है। कांप्लेक्स के पिछले हिस्से में रहने वाले पांच-छह परिवारों से घर भी खाली कराए गए हैं। बांसमंडी चौराहा से सटे एआर टावर में गुरुवार रात डेढ़ बजे आग लगी थी।

बगल में अरजन टावर, मसूद कांप्लेक्स, हमराज कांप्लेक्स और नफीस टावर भी इसकी चपेट में आ गए थे। यहां रेडीमेड कपड़ों की थोक दुकानें और गोदाम बने हैं। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 60 सदस्य, 170 दमकल कर्मी, चार हाइड्रोलिक फायर लिफ्ट व दमकल की 55 गाडि़यां लगाई गई थीं। अलग-अलग मंजिलों में भड़क रही आग ने दमलकर्मियों की चिन्ता बढ़ा रखी थी।


नफीस टावर की दूसरी मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक को रविवार खाली करा लिया गया। पहले दिन आग की चपेट में आकर बैंक का कुछ फर्नीचर जल गया था। अरजन टावर और हमराज कैंपस में पिछले हिस्से में रहने वाले पांच-छह परिवारों से एहतियातन मकान खाली करा लिए गए हैं।

कानपुर डीसीपी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सोमवार को एनडीआरएफ, पुलिस, व्यापारियों और पुलिस की एक टीम अरजन टावर, मसूद व हमराज कांप्लेक्स में सर्वे करेगी। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जिन दुकानों में माल बच गया होगा, उन्हें खाली कराने का काम मंगलवार से शुरू हो सकेगा।


Information is Life