कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

Mafia Khan Mubarak: उत्तर प्रदेश के हरदोई जेल में बंद माफिया खान मुबारक की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वो छोटा राजन का शॉर्प शूटर और अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का भाई था.

Mafia Khan Mubarak: हरदोई जेल में बंद माफिया खान मुबारक की मौत हो गई है. इसी के साथ यूपी में एक और हिस्ट्रीशीटर के अंत की बात सामने आई है. कुख्यात खान मुबारक की मौत से हड़कंप मच गया है. खान मुबारक लंबे समय से हरदोई की जेल में बंद था. हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले लंबे समय से कई मुकदमों को लेकर वो हरदोई जेल में निरुद्ध किया गया था. इस घटना की जानकारी के बाद जेल और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. तबीयत बिगड़ने के बाद मुबारक को हरदोई जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई, बाकी मौत किस कारण से हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

44 मुकदमे दर्ज, आउट देने पर अंपायर को मारी थी गोली।

खान मुबारक पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, वसूली और गैंगस्टर समेत तमाम संगीन धाराओं में 44 मुकदमे दर्ज थे. सबसे चर्चित मामला था कि क्रिकेट मैच के दौरान जब अंपायर ने उसे आउट करार दे दिया था तो उसने उसे गोली मार दी थी.वर्ष 2012 में महाराजगंज के टांडा तहसील के बहुचर्चित भट्ठा व्यवसायी औऱ ट्रांसपोर्टर कारोबारी की हत्या कर से माफिया खान मुबारक चर्चा में आया था. माफिया खान मुबारक अपने बड़े भाई की तरह ही अंबेडकरनगर में अपराध की दुनिया में आया था. अंडरवर्ल्ड डॉन खान जफर के भाई खान मुबारक ने डॉक्टर और कारोबारियों को रंगदारी के लिए निशाना बनाया.

मुंबई के काला घोड़ा हत्याकांड से खान मुबारक चर्चा में आया था, जब कैदियों को लेकर जा रही वैन में दो कैदियों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें खान मुबारक का नाम आया था. 2006 में उसने बसपा के एक नेता पर जानलेवा हमला कराया, छह गोलियां लगने के बावजूद वो बच गया तो 2008 में दोबारा हमला कराया, जिसमें नेता की मौत हो गई. रेलवे स्क्रैप को लेकर मुन्ना बजरंगी से उसकी दुश्मनी चल रही थी. कहा जाता है कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने दोनों के बीच समझौता कराया था.

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ माह में किसी न किसी कारण से माफिया की मौत या हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल को हत्या के बाद हाल ही में लखनऊ में हत्याकांड हुआ था. इसमें कोर्ट कैंपस में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या कर दी गई थी.

योगी आदित्यनाथ सरकार में कसा शिकंजा
मुबारक खान ने पूर्वांचल के कई अन्य बदमाशों के साथ गठजोड़ कर रंगदारी वसूली.मगर 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से उस पर यूपी पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ. खान मुबारक और उसके भाई खान जफर को जेल में डाला गया.

धमकी के वीडियो जारी करता था
मुबारक खान बोतल डॉन के नाम से जाना जाता था. मुबारक ने एक कारोबारी को कोड़े से पीटने के साथ सिर पर बोतल रख कर निशाना साधा था और एक वीडियो जारी किया था. तभी से उसका नाम बोतल डॉन भी पड़ गया. इसके बाद से उसकी दहशत इलाके में कायम हो गई. इसके बाद खान मुबारक जेल और जेल से बाहर रहकर रंगदारी और वसूली का खेल बदस्तूर जारी रहा.

पुलिस महकमे के लिए सिरदर्द
हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव में अंडरवर्ल्ड डॉन खान जफर का भाई खान मुबारक है. उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है. खान मुबारक करीब दस साल पहले फैजाबाद जेल से यूपी पुलिस से अपनी जान का खतरा बताते हुए धमकी भरा वीडियो जारी किया था. इससे पुलिस महकमे पर सवाल उठने लगे थे.

मुंबई के 2006 के काला घोड़ा केस से खान मुबारक चर्चा में आया था. 2007 में कैश वैन लूटकर भी वो सुर्खियों में था. छोटा राजन गैंग का शॉर्प शूटर था खान मुबारक. उसका बड़ा भाई जफर सुपारी भी कुख्यात अपराधी थी.

हरदोई के डीएम मंगला प्रताप सिंह ने कहा कि ये स्वाभाविक मौत का मामला है. उन्होंने कहा कि जब आज उसकी हालत बिगड़ने की सूचना मिली तो जेल में इलाज के बाद उसे अस्पताल लाया गया. दो दिनों पहले निमोनिया हो गया था और उसका इलाज चल रहा है. पिछले साल जून महीने में उसे महराजगंज से हरदोई लाया गया था. उसको डिहाइड्रेशन की परेशानी थी.


Information is Life