कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर में एक बार फिर से खाकी पर खून का दाग लगा है। यहां हनुमंत विहार चौकी में पुलिस ने एक युवक की मौत हो गई। परिवार को जब इसका पता चला, तो वो रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गए। 8 घंटे तक यानी रात 1 बजे तक हंगामा चलता रहा। भीड़ इतनी थी कि संभालने के लिए 10 थाने की फोर्स बुलाई गई। पुलिस आखिर तक मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करती रही।

बाद में दरोगा समेत 8 लोगों पर हत्या की FIR हुई। ये पहला मामला नहीं है। जब कानपुर पुलिस के हाथ खून से सने हैं। इसके पहले कानपुर में ही एक व्यापारी को थाने में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई थी। यही नहीं, कानपुर पुलिस कारोबारी को भी लूट चुकी है।

बिधनू के सीढ़ी लालूपुरवा के रहने वाले दिनेश सिंह भदौरिया (40) किसान थे। दिनेश का हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 200 गज का प्लॉट है। इस प्लॉट को लेकर दिनेश का प्रीति नाम की एक महिला से विवाद चल रहा था। बुधवार को दिनेश प्लॉट पर निर्माण करवा रहे थे, तभी प्रीति 4-5 लोगों के साथ मौके पर पहुंची। उसने दिनेश से निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर मारपीट हो गई।

दिनेश के पिता लाखन सिंह ने FIR में कहा कि मारपीट की सूचना कुछ देर बाद पर पुलिस आ गई, चौकी प्रभारी गल्लामंडी अशोक कुमार सिंह भी आ गए। इसके बाद चौकी इंचार्ज प्रीति के साथ मिलकर प्लॉट के खाली करने का दबाव बनाने लगे, जब हम लोग नहीं माने, तो वह बोले दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आए। थाने पहुंचे तो देखा कि प्लॉट पर कब्जा करने वाली प्रीति वर्मा पहले से थाने पर मौजूद थी। हम लोगों को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

दरोगा ने भी बेटे को पीटा
इसके बाद आरोपियों ने चौकी इंचार्ज के सामने घेरकर दिनेश को पीटा। फिर चौकी इंचार्ज हमारे बेटे को ही लेकर चौकी के कमरे में चले गए और धमकाते हुए कहा कि तुमको जेल भेज देंगे। चौकी के अंदर मौजूद दरोगा, प्रीति वर्मा और उसके साथियों ने बेटे को बेहरमी से पीटा। जिससे बाद दिनेश अचेत होकर बेहोश हो गया। हम लोगों ने हाथ-पैर जोड़े। कहा कि साहब, मेरा बेटा मर जाएगा। फिर भी हम लोग बेटे को अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भीड़ काबू करने के लिए 3 ACP और 10 थानों की फोर्स लगाई गई
दिनेश की मौत के बाद परिवार के लोग और भड़क गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और प्रीती हत्या का आरोप लगाकर हनुमंत विहार थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देखकर DCP साउथ रवींद्र कुमार, ADCP अंकिता शर्मा और तीन ACP के साथ ही 10 थाने का फोर्स हनुमंत विहार थाने में तैनात कर दिया गया। इसके बाद भी भीड़ को काबू नहीं कर सकी और शव रखकर शाम 5 बजे से देर रात 1:30 बजे तक FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़े रहे। रात 1:30 बजे मृतक के पिता लाखन सिंह की तहरीर पर गल्लामंडी चौकी इंचार्ज अशोक यादव, प्लॉट पर कब्जा करने वाली प्रीति वर्मा समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

दिनेश के भाई सौरभ भदौरिया ने बताया कि 20 साल पहले उनके भाई ने 200 गज का प्लॉट खरीदा था। 6 महीने पहले प्रीती वर्मा नाम की दबंग महिला ने प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जा कर लिया। प्लॉट निर्माण का काम रुकवाने के साथ ही पूरे परिवार पर ST/ST एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भिजवा दिया था।

मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने भी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट पर निर्माण कराने का आदेश दिया, लेकिन दबंग महिला चौकी इंचार्ज अशोक यादव से साठ-गांठ करके निर्माण नहीं कराने दे रही थी। कोर्ट के आदेश के बाद प्लॉट पर निर्माण कराने के दौरान ही बुधवार को दोबारा प्रीती ने झगड़ा किया था।

चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, मुख्य आरोपी प्रीती हिरासत में
​​​​​​DCP साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि दरोगा अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी प्रीती और उसके भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

पुलिस बोली- हमारे पास CCTV फुटेज है
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विवाद की सूचना कंट्रोल रूम मिलने के बाद हनुमंत विहार थाने की पुलिस प्लॉट पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। वहां पर पक्षों में वार्ता हुई। इसी प्रकरण में 15 दिन पहले SC-ST एक्ट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना ACP नौबस्ता कर रहे हैं।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, CCTV में में दिख रहा है कि थाने से निकलकर दिनेश चौकी पहुंचे हैं। थोड़ी देर बाद वह चौकी से बाहर जा रहे हैं, तो उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर धीरे-धीरे जमीन पर गिर पड़े।

परिजन बोले- पुलिस को CCTV दिखाने में क्या परेशानी
मृतक के परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बाद थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। कोई गाड़ी भी मुहैया नहीं कराई। परिवार के लोग आनन-फानन में एक प्राइवेट गाड़ी कर धनवंतरी हॉस्पिटल और फिर कार्डियोलॉजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस के पास घटना की CCTV है, तो पुलिस को CCTV दिखाने में क्या परेशानी है? आरोपी महिला प्रीती पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस उसे इतनी तरजीह क्यों दे रही थी? उसकी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया।


Information is Life