कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

https://youtu.be/HLRkMlw-6c4


कानपुर।  उत्तर प्रदेश की अगली शिक्षा नीति में पंजाबी भाषा को भी शामिल कर लिया जायेगा। इसके लिये सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। गुरुतेग बहादुर के 400वें प्रकाश वर्ष के मौके पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम होेंगे और सूफी गायक हंस राज हंस कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही पंजाबी भाषा पर वक्तव्य भी देंगे। यह बात उत्तर प्रदेश अकादमी के वाइस चेयरमैन गुरुविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की छाबड़ा ने कही।
श्री छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग और हर जाति को सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेफ्टिनेंट जनरल सरदार गुरमीत सिंह को जहां उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है, वहीं सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होेंने बताया कि श्री मोदी के आज जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के 71 जिलों में अरदास व लंगर का आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुये हैं। बताया कि आज यानि 17 सितबंर से सात अक्टूबर तक सिख समाज के साथ ‘चाय पर बैठक’ कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें योगी और मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों से अवगत कराया जायेगा। 
उत्तर प्रदेश अकादमी के वाइस चेयरमैन गुरुविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की छाबड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में पंजाबी समाज का भरपूर सम्मान किया गया है। 2013 में पंजाबी समाज के 6-7 लोग ही भाजपा में विभिन्न पदों पर थे जबकि वर्तमान में 600 लोग सिख पार्टी में विभिन्न पदों पर आसीन हैं। श्री छाबड़ा ने कहा कि अगली शिक्षा नीति में पंजाबी भाषा को शामिल करने के प्रयास चल रहे हैं। इस बारे में एक प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के माध्यम से सरकार को प्रेषित किया गया है। उम्मीद है कि आगामी शिक्षा नीति में पंजाबी भाषा भी शामिल होगी। इसके साथ ही पंजाबी भाषा को सीखने के लिये भी एक एप्प बनाई जा रही है। इस एप्प के जरिये दुनिया में कहीं से भी पंजाबी भाषा को लाइव सीखा जा सकता है। 
श्री छाबड़ा ने बताया कि कानपुर समेत उत्तर प्रदेश चार जिलों में पंजाबी महोत्सव आयोजित किये जायेंगे, जिसमें लोकप्रिय सूफी गायक हंस राज हंस कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही पंजाबी भाषा पर वक्तव्य भी देंगे। इसके अलावा गुरुतेग बहादुर के 400वें प्रकाश वर्ष के मौके पर कई शहर कानपुर, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी में लेज़र लाइट शो आयोजित किये जायेंगे।  
   


Information is Life