कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

मुंबई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद यूपी में आए समृद्धि की चर्चा की तो अन्य सरकारों की गलत नीतियों को भी आड़े हाथ लिया। सीएम ने महाकुंभ-2025 में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आस्था और आधुनिकता का प्रतिमान स्थापित करेगा। 40 करोड़ श्रद्धालु यहां आएंगे, इसके माध्यम से भी यूपी की ग्रोथ स्टोरी सुनने को मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जिस यूपी की जीडीपी 2012 से 2017 तक महज साढ़े 12 से 13 लाख करोड़ की इकॉनमी थी, मार्च 2025 में यूपी 32 लाख करोड़ की इकॉनमी बनेगा।

सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष और उनकी नीतियां
सीएम ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम 2007 में यूपी आए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ऐन आउटसाइड व्यूः व्हाई गुड इकोनॉमिक्स वर्क फॉर इवरीवन के लोकार्पण में कहा था कि भारत कभी भी धनी देश नहीं रहा। देश में सदा गरीबी थी और आज भी है। भारत में घी-दूध की नदियां और उसके सोने की चिड़िया होने के मिथक पर आधारित पुस्तकों को जला देने की आवश्यकता है। ऐसे नियंताओं से क्या उम्मीद हैं। यह राम, श्रीकृष्ण को मिथक और भारत की विरासत को अपमानित करते हैं।


भारत में बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा हुई तो विपक्ष को लग गया बुरा
सीएम योगी ने कांग्रेस नेतृत्व में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने राज्यसभा के सभापति उप राष्ट्रपति के खिलाफ नोटिस दी है। यह लोग सच बोलने वाले को महाभियोग का धौंस देकर उसके मुंह को बंद करने का प्रयास करेंगे, फिर भी संविधान की दुहाई देंगे। यह इनका दोहरा चरित्र है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति ने समान नागरिक संहिता की बात कही। दुनिया में बहुसंख्यक समाज की भावना का सम्मान हर हाल में होता है। भारत में बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा हुई, किसी ने सच्चाई बोली तो कौन सा अपराध हुआ। राज्यसभा में इन लोगों ने माननीय न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग की नोटिस दी है। यह खुद को लोकतांत्रिक कहते हैं। संविधान की पुस्तक साथ लेकर चलते हैं, लेकिन इन्हें शर्म नहीं है। यह संविधान का गला घोंटने वाले लोग हैं।


देश में हर हाल में समान नागरिक कानून होना चाहिए

सीएम योगी ने कहा कि देश में हर हाल में समान नागरिक कानून होना चाहिए। दुनिया में बहुसंख्यक समाज जो कहता है, व्यवस्था वैसे संचालित होती है। भारत कह रहा है कि अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक का भेद समाप्त होना चाहिए। बहुसंख्यक समाज कह रहा है कि अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक का भेद समाप्त होना चाहिए, लेकिन यह लोग धौंस दे रहे हैं। यह लोग संविधान का गला घोंटकर जबरन अपने दम पर देश की व्यवस्था चलाना चाहते हैं। देश तमाशा देख रहा है। इन्हें एक्सपोज किए जाने की आवश्यकता है। अपनी दबंगई से सच को दबाने की कोशिश करते हैं।


अतिज्ञानी हैं राहुल गांधी, कह देंगे कि वेदव्यास जी संघ की शाखा में गए होंगे
कांग्रेसियों पर बरसते हुए योगी ने कहा कि भारत को नकारने वाले ऐसे लोग यहां की संस्कृति-सभ्यता, भाषा, परंपरा, मातृशक्ति, भारत से जुड़ी चीजों और गौरव को कमतर करने का प्रयास करते हैं। जब यह लोग रहेंगे तो ऐसी स्थिति होती रहेगी। सीएम ने कहा कि रामायण-महाभारत की चर्चा की। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास आरएसएस या भाजपा से नहीं जुड़े थे, लेकिन अत्यंत ज्ञानी राहुल गांधी जैसे विद्वान यह भी कह देंगे कि वेदव्यास संघ की शाखा में गए होंगे।
सच को दबाने वाले लोगों को नंगा करना चाहिए

यूपी में 20 एयरपोर्ट संचालित हैं। इनमें चार अंतराष्ट्रीय हैं, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में अप्रैल में शुरू करने जा रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर की मैन्यूफेक्चरिंग विकसित हो रहे हैं। सर्वाधिक मेट्रो संचालन, पहली रैपिड रेल यूपी के अंदर है। यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए कार्य कर रहा है। जिस यूपी की जीडीपी 2012 से 2017 तक महज साढ़े 12 से 13 लाख करोड़ की इकॉनमी थी, मार्च 2025 में यूपी 32 लाख करोड़ की इकॉनमी बनेगा।
श्रम शक्ति को सम्मान व संरक्षण देता है आज का भारत
सीएम योगी ने कहा कि आज का भारत श्रम शक्ति को सम्मान व संरक्षण देता है। पीएम ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रमिकों के श्रम का सम्मान कर पुष्पवर्षा की। दूसरी तरफ ऐसे भी शासक थे, जो ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट देते थे। सीएम ने कहा कि 2014 के पहले के भारत की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पिछले दस वर्ष में पीएम मोदी ने नए भारत का दर्शन कराया। विकास के लिए उन्होंने विरासत का सम्मान भी किया। सीएम ने कोरोना नियंत्रण व इंसेफेलाइटिस के समूल नाश की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी की समृद्धि में विरासत व विकास एक-दूसरे के पूरक बने।
कार्यक्रम में स्वामी विज्ञानानंद, आयोजन समिति के सचिव रविकांत मिश्र, आरएसएस मुंबई महानगर के संघचालक सुरेश भगेरिया, स्वदेश खेतावत आदि मौजूद रहे।


Information is Life