कानपुर। हिंदी प्रचारिणी समिति कानपुर की ओर से रविवार को हिंदी भवन गंगपुर बिठूर में काव्य संग्रह निनाद का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कवियत्री वीना उदय इस काव्य संग्रह का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितने भी बड़े ओहदे पर हो लेकिन वह समाज से जुड़ा नहीं है तो ओहदे का कोई अर्थ नहीं।

कहा कि निनाद की भावपूर्ण रचनाएं पाठकों के हृदय को आंदोलित करेंगी। समारोह अध्यक्ष कवि डॉ. शिवओम अंबर ने कहा कि निनाद संग्रह एक वीणा का अभिनव व अभिनंदनीय स्वर है। विधायक अभिजीत सांगा ने इसे संग्रहणीय बताया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने कहा कि निनाद आपकी कल्पना को प्रज्ज्वलित कर दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने में समक्ष है। साहित्यकार डॉ सुरेश अवस्थी ने इसे पठनीय बताया तो संस्कार भारती से जुड़े डॉ पद्मकांत शर्मा प्रभात ने कहा यह काव्य संग्रह जगत के यथार्थ से परिचय करवाता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. गायत्री सिंह, सुरेश गुप्ता डॉ. प्रदीप दीक्षित, मनोज सेंगर, डॉ. विनोद त्रिपाठी सहित साहित्यकार और कवि उपस्थित रहे।
Recent Comments