कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर। जर्नलिस्ट क्लब के हिंदी पत्रकार भवन में आज हिंदी अख़बार “हेलो कैंपस” का विमोचन किया गया। सर्व प्रथम हेलो कैम्पस के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक चैयरमैन स्व सुरेश त्रिवेदी के चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और सुरेश जी को याद करते हुए उन्हें पत्रकारिता सच्चा झंडाबरदार बताया जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक पत्रकारिता के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उसके उपरांत बृजेन्द्र प्रताप जी द्वारा जर्नलिस्ट क्लब की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को पत्रकारों का सच्चा हितैषी बताया।

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने विचार रखे वक्ताओं की कड़ी में जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओमबाबू मिश्र ने अख़बार के संपादक बृजेन्द्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि आपने जो हिम्मत दिखाई है वह वास्तव में काबिले तारीफ है, क्योंकि अख़बार का प्रकाशन अब सबके बस की बात नही। उन्होंने आशा जताया कि जैसे बृजेंद्र प्रताप जी को निष्पक्ष रूप से लिखने-पढ़ने के लिए जाना जाता है वैसे ही पहचान अखबार की भी समाज में बनेगी।

जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने भी अख़बार के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उन्होंने अकबर इलाहाबादी का शेर बोलते हुए कहा कि
“न खींचो कमानों को न तलवार निकालो,
जब तोप मुकम्मल हो तो अख़बार निकालो।।
अख़बार का इतिहास आजादी से पहले का है। इसके इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है जब भी देश में कोई बड़ा परिवर्तन हुआ है अख़बारों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज कराया है। अख़बार सदैव समाज को नुकसान पहुचाने वालों की आलोचना और समालोचना करते आया है। लेकिन पिछले एक दशक में लोगो के भीतर से आलोचना सहने की शक्ति खत्म हो गयी जिसके परिणाम स्वरूप पत्रकारों पर हमला तेज हुआ है।

विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी, आलोक अग्रवाल, दिलीप अंशवानी, जीपी अवस्थी, विशाल सैनी, जितेन्द्र शुक्ला, विजय कुमार एवं अखबार के निदेशक मण्डल से जुड़े केदार नाथ सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Information is Life