कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी के मुताबिक केशवपुरम सकेत नगर में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित द्वारा वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

कानपुर, भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी ने एक दबंग युवक पर दुष्कर्म के बाद उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी के मुताबिक केशवपुरम में रहने वाला प्रतीक शुक्ला का उनके घर आना जाना था। कुछ महीनों पहले वह प्रतीक के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के अकबरपुर गई थीं। कार्यक्रम में अचानक उनके सिर में दर्द होने लगा। जिसकी जानकारी देने पर प्रतीक उन्हें आराम करने की बात कह कर पास के एक होटल में ले गया, जहां उसने दर्द की दवा के नाम पर उन्हें नशीली गोली दे दी। दवा खाकर उन्हें नींद आ गई। इस बीच प्रतीक ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। होश आने पर जब उन्होंने अपने अस्त व्यस्त कपड़े देखे तो उससे पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया और माफी मांगने लगा। उन्होंने उसे दोबारा उसे फोन ना करने की हिदायत देकर वहां से घर आ गई। कुछ दिन बाद प्रतीक उनसे रुपयों की मांग करने लगा। विरोध करने पर प्रतीक ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। बदनामी के डर से उन्होंने प्रतीक को लगभग ढाई लाख रुपए भी दिए। बावजूद इसके 9 दिसंबर को नौबस्ता के भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे प्रतीक ने अपने हाथ को ब्लेड से काट उनकी गाड़ी में खून के छींटे मार दिए। वह उन्हें धमकी दे रहा है कि वह आत्महत्या कर लेगा और उसका इल्जाम उन पर उनकी दो सहेलियों पर लगा देगा। इतना ही नहीं आरोपित ने उनकी दोनों बेटियों पर तेजाब डालने की धमकी भी दी है। इससे ही तंग होकर उन्होंने कल्याणपुर थाने में मामले की तहरीर दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही आरोपित की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।


Information is Life