कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

कानपुर : यूपी चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर को हटा दिया है । कानपुर की नई DM ग्रेटर नोएडा में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा होंगी। कानपुर के डीएम बनने से 2 साल पहले तक विशाख जी. अय्यर मुख्यमंत्री योगी के विशेष सचिव थे। विशाख जी को पहले भी CM का करीबी बताया जा रहा है फिलहाल विशाख जी को मुख्यालय से अटैच किया गया है।

कानपुर में पहले भी रह चुकी हैं नेहा।

नेहा शर्मा 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं। नेहा शर्मा की पहली पोस्टिंग 2012 में बागपत में बतौर SDM हुई थी। 2013 में नो कानपुर सदर में SDM रहीं। वहीं 2014-2015 तक वो उन्नाव की CDO भी रहीं। 2017 में वो फिरोजाबाद की DM बनीं, डीएम रायबरेली भी रह चुकी है।

छत्‍तीसगढ़ में हुआ था नेहा शर्मा का जन्‍म।

नेहा शर्मा का जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में हुआ था। माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। पिता डॉ. आरके शर्मा और मां डा. रजनी शर्मा के अलावा घर में एक छोटा भाई संकल्प शर्मा जो डॉक्टरी की तैयारी कर रहे हैं। एक छोटी बहन निष्ठा शर्मा है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहीं हैं। नेहा शर्मा कक्षा छह की पढ़ाई के बाद ग्वालियर के बोर्डिंग सिंधिया स्कूल में कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चली गईं, जहां मिरांडा हाउस विश्वविद्यालय से उन्होंने बीए और उसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनोमिक्स से मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मास्टर की पढ़ाई करने के साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रहीं थी। वर्ष 2010 में यूपीएससी की परीक्षा में 66वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस में चयनित हुई। दो साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें यूपी कैडर दिया गया।

पति हैं आईआरएस कस्टम में
डीएम नेहा शर्मा के पति का नाम दर्पण है और वह मेरठ में आईआरएस कस्टम विभाग में कार्यरत हैं। उनकी एक 5 साल की बेटी है। जिसका नाम पोयम है।

लोगों की समस्याओं का निदान कराना है मकसद
डीएम का कहना है कि उनका मकसद लोगों की समस्याएं सुन उनका निदान कराना है। वह जनता के बीच रहना चाहती हैं। उनके दुख दर्द को बांटकर उनके चेहरे पर खुशी देने का प्रयास करती हैं। डीएम का कहना है कि उनका यह सदैव प्रयास रहेगा कि उनके दरवाजे पर आने वाले व्यक्ति की समस्या सुन उनका निराकरण कराएं।


Information is Life