कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर। चकेरी इलाके के देहली सुजानपुर में जमीन पर कब्जा रोकने पर दबंगों ने किसान को जमकर पीटा और बीचबचाव करने उसकी पत्नी से सरेआम अभद्रता कर दी। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि मौके पर आई पुलिस पीड़िता और उसके पति को चौकी ले गयी जहाँ पर महिला की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़िता और उसके पति को ही जेल भेजने के लिए धमकाया गया, किसी तरह बच्चों के रोने गिड़गिड़ाने के बाद देर शाम पति-पत्नी को चेतावनी देकर छोड़ा की अब अपनी जमीन पर दिखाई मत देना।

चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र के दबंग राजेंद्र तिवारी, आशीष सेंगर उर्फ फौजी लम्बरदार, विनय कुमार ने अपना गैंग बना रखा है जिसमे कई महिला सदस्य भी है जिनका मुख्य कार्य किसानों एवं सरकारी जमीनों पर कब्जा करके मनमाने दामों पर बेच देते हैं इनकी क्षेत्रीय थाने व पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों से भी सांठगांठ रहती है जिससे पीड़ितों की सुनवाई नही होती है। पीड़ित महिला ने बताया उनकी पुस्तैनी जमीन 1278 गज देहली सुजानपुर में है जिसमे 596 वर्गगज विक्रय कर दी शेष 682 गज जमीन पर भूमाफियाओं ने नज़र गड़ा रखी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार दोपहर को पीड़िता और उनके पति अपनी जमीन पर थे तभी राजेन्द्र तिवारी, आशीष सेंगर, विनय कुमार, बबली तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा व अन्य अज्ञात आधा दर्जन असलहाधारी लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने आ गए, जब पीड़िता और उसके पति ने विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर पीड़िता और उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया, गाली-गलौज, मारपीट करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ डाले, इस बीच राहगीर इकठ्ठे होने लगे इस पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुये बोले या तो जमीन छोड़ दो या फिर 25 लाख दे दो, जिसके बाद मौके पर पुलिस आ आयी और पीड़ितों का आरोप है उनकी मदद करने के बजाय कोयला नगर चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी पीड़ितों पर ही जमीन छोड़ने का दबाव बनाते रहे पीड़िता ने मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।


Information is Life