कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर की किदवई नगर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट पर दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। बीजेपी विधायक अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की गिनती जनसेवक के रूप में होती रही है।

विज्ञापन

विधानसभा में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। कानपुर की किदवई नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। किदवई नगर सीट पर एसपी और बीएसपी का खाता भी नहीं खुला है। इस सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और तीन बार के विधायक अजय कपूर चुनावी मैदान में हैं। पूर्व विधायक अजय कपूर साइलेंट मोड पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी के वर्तमान विधायक एग्रसिव मोड पर दिख रहे हैं। किदवई नगर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं की नजर हैं।

विज्ञापन

किदवई नगर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान महेश त्रिवेदी के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। किदवई नगर विधानसभा ब्राह्मण बाहुल सीट है। कांग्रेस के राष्ट्रीव सचिव अजय कपूर गोविंद नगर सीट से दो बार विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में परिसीमन के बाद किदवई नगर सीट अस्तित्व में आई थी। अजय कपूर ने 2012 का विधानसभा चुनाव किदवई नगर सीट से लड़ा था। जिसमें शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं विधानसभा चुनाव 2017 में अजय कपूर की लड़ाई बीजेपी के महेश त्रिवेदी से थी। मोदी लहर में अजय कपूर को किदवई नगर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं महेश त्रिवेदी ने किदवई नगर सीट पर कमल खिलाया था।

किदवई नगर सीट का जातिगत आकड़ा
किदवई नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी हैं। इस सीट पर ब्राह्मण वोटरों की संख्या 52 हजार है। वैश्य वोटरों की संख्या 22 हजार है, अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 72 हजार है, सिंधी-पंजाबी वोटरों की संख्या 16 हजार, क्षत्रीय वोटरों की संख्या 17.50, कुशवाहा वोटरों की संख्या 10 हजार, मुस्लिम वोटरों की संख्या 32 हजार हैं।


Information is Life