कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

https://youtu.be/yQAHz5tgi30


दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना यूं तो बेहद सामान्य है और किसी भी दूसरे अस्पताल की तरह ही यहां भी हर दिन इस तरह के दृश्य दिखते हैं। लेकिन बुधवार को हुए एक मिलाप ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती आजम खान से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे तो दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। गिले-शिकवे दूर हुए या नहीं, यह तो आने वाले समय में साफ होगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता जब आमने-सामने आए तो पुराने रिश्तों की गर्माहट से रिश्तों पर जमी बर्फ जरूर पिघली है।

विज्ञापन

कपिल सिब्बल का अखिलेश को रिटर्न गिफ्ट
हाल ही में सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को इस मिलाप का सूत्रधार बताया जा रहा है। कपिल सिब्बल के अखिलेश और आजम दोनों से ही बेहद करीबी है और ऐसे में उन्होंने दोनों दिलों के बीच आई दूरी को पाटने में पुल का काम किया है। सिब्बल ने ही कानूनी लड़ाई के जरिए आजम खान को सीतापुर जेल से बाहर आने में कामयाबी दिलाई है। वहीं, अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजने का ऐलान करके बड़ा दांव चल दिया था। माना जा रहा है कि आजम खान को मनाकर कपिल सिब्बल ने अखिलेश को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

शिवपाल यादव को झटका?
एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नजरें आजम-अखिलेश की मुलाकात पर टिकी हैं तो यूपी की राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के जेहन में शिवपाल यादव भी कौंध रहे हैं। माना जा रहा है कि आजम और अखिलेश यादव के बीच यदि दूरी मिट जाती है तो यह शिवपाल यादव के लिए बड़ा झटका होगा, जो दिग्गज मुस्लिम नेता के साथ मिलकर सपा का ‘एम-वाई’ समीकरण बिगाड़ने की तैयारी में जुटे हैं। अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल ने पिछले दिनों जेल में जाकर आजम खान से मुलाकात की थी, तब से ही दोनों नेताओं के साथ आने की अटकलें लग रही हैं।

उपचुनाव की वजह से दबाव में अखिलेश यादव?
आजम खान के जेल से बाहर आए 10 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अखिलेश यादव उनके लिए समय नहीं निकाल पाए थे। आजम कैंप की ओर से खुलकर नाराजगी जाहिए किए जाने के बावजूद सपा अध्यक्ष मान-मनौव्वल के लिए जल्दबाजी में नहीं दिखे। अब उनके दिल्ली जाकर आजम से मुलाकात के पीछे उपचुनाव के दबाव को भी वजह माना जा रहा है। यूपी में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। ये दोनों सीटें अखिलेश और आजम खान ने खाली की हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो दोनों सीटों को कायम रखना सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। अखिलेश अच्छी तरह जानते हैं कि दोनों ही सीटों पर आजम खान की मजबूत पकड़ है और यदि वह नाराज रहे तो सपा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।


Information is Life