कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

घटना को लेकर डीसीपी संजीव त्यागी का बयान

कानपुर-बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए शहर में ताबड़तोड़ हत्याओ की झड़ी लगा दी है बीते 45 घँटे में शहर में एक बच्चे समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। ताजा मामला शहर के फजलगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ बस डिपो के पास एक घर के आगे बनीं दुकान में तीन लोगो की हत्या कर दी गई। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है एक युवक, महिला और बच्चे के शव देखे गए हैं। जिनकी पहचान फजलगंज में प्रेम किशोर प्रोविजन स्टोर के मालिक प्रेम किशोर पत्नी गीता, बेटा नैतिक है। अभी यह साफ नहीं कि तीनों की हत्या कैसे की गई है।

फजलगंज चौराहे से गोविंद नगर के रास्ते पर उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा कार्यालय के पास मकान में राजकिशोर, पत्नी गीता देवी उर्फ बेबी और 12 वर्षीय बेटे नैतिक के साथ रह रहे थे। मकान के बाहर ही बड़े भाई प्रेम किशोर जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पड़ोसी राजेश ने राजकिशोर के भाई प्रेमकिशोर को फोन किया तो उनकी बेटी निकिता ने बात की। राजेश ने उसे बताया कि राजकिशोर के घर के बाहर ताला लगा है और एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते दिखा है। इसपर राजकिशोर परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले लगे मिले। मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर आई पुलिस दुकान के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर सभी दंग रह गए। मकान के अंदर राजकिशोर, उनकी पत्नी और बेटे के रक्तरंजित शव पड़े थे। तीनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या की गई और सिर काे पॉलिथीन से कसकर बांधा गया था। तीनों के शवों को एक जगह लाने के बाद कंबल डालकर हत्या फरार हो गया। तिहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटील भी पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्यारों ने घटना को लूटपाट दर्शाने की कोशिश की है लेकिन यह लूट नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ पति, पत्नी और बच्चे की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विधायक और सपा नेता भी पहुंचे : तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद विधायक सुरेंद्र मैथानी मौके पर पहुंच गए, वहीं सपा नेता विकास यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं।

कानपुर में नही रुक रहा हत्याओं का सिलसिला।

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. हौसला बुलंद बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार देर शाम में कानपुर के बर्रा 2 सब्जी मंडी में बदमाशों ने कार सवार समाजवादी पार्टी के नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी बीच बाजार में सपा नेता की हत्या से हड़कंप मच गया था।

सपा नेता हत्याकांड पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का बयान

वही फजलगंज में नशेबाजी के विवाद में दबंगों ने एक फर्म में काम करने वाले युवक राहुल यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी शुक्रवार शाम थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने और आंतरिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई।

इसके पहले कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के टिकरा बाबा मार्केट में सुबह करीब 11 बजे व्यापारी धर्मेंद्र ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बेखौफ थे। आरोपी 20 मिनट तक वारदात स्थल पर मौजूद रहे। भरे बाजार छह राउंड फायरिंग की लेकिन पुलिस को जानकारी ही नहीं हो पाई थी। और अब फजलगंज में ट्रिपल मर्डर से शहर थर्रा उठा है।


Information is Life