कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मायके वालों ने कारोबारी पति समेत 8 ससुररालीजनों पर दहेज हत्या का मुकादमा दर्ज कराया है।

मृतका की फ़ाइल फोटो

कानपुर- शहर में हाईप्रोफाइल फेमश सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने सब्जी मसाला कारोबारी पर पत्नी की हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर मृतका के पति सूर्यंश खरबंदा, सास निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी और अन्नु खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नन्द निकिता कोटवानी और तनया ग्रोवर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दहेज हत्या जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया है। जिसमें से फूफा और बुआ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं ससुरालीजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

काकादेव निवासी प्लास्टिक के जरीकैन की फैक्ट्री संचालक पवन ग्रोवर ने बेटी आंचल की शादी 9 फरवरी 2019 को नजीराबाद थानांतर्गत अशोक नगर निवासी नामचीन सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर सूर्यांश खरबंदा से की थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे सूर्यांश के घर से पुलिस को आंचल के आत्महत्या करने की सूचना दी गई। इसपर पुलिस सूर्यांश के घर पर पहुंची तो आंचल का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घर से सूर्यांश समेत सभी परिवारी सदस्य फरार थे। इसपर पुलिस ने मायके में घटना की सूचना दी

जानकारी मिलते ही पवन ग्रोवर, उनके बेटे अक्षय ग्रोवर व रिश्तेदार अशोक नगर पहुंच गए। पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि शादी के बाद से बहन को दहेज के लिए सूर्यांश अक्सर तंग करता था। अपनी हैसियत से ज्यादा उसे दहेज दे चुके थे लेकिन सूर्यांश लगातार उनपर लगातार कारोबार के लिए 70 लाख देने का दबाव बना रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्यांश के अन्य युवतियों से अवैध संबंध हैं और वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। 12 नवंबर को जेवर चुराकर सूर्यांश ले जाने लगा तो आंचल ने देख लिया। इसपर आंचल ने पुलिस को सूचना दी लेकिन सूर्यांश के दबाव में पुलिस कर्मी वापस लौट गए। इसके बाद 13 नवंबर को फिर सूर्यांश और आंचल के बीच जेवर को लेकर बहस हुई लेकिन पुलिसने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस का बयान

पिता पवन ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से सूर्यांश का हौसला बढ़ गया और उसने आंचल की हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका दिया। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आंचल की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

वायरल व्हाट्सएप चैट से घटना में नया मोड़ आ गया। परिवार वालों का दावा है कि बेटी आंचल ने चैट के जरिए अपनी और दो साल के बेटे आयांश की जान का खतरा बताया था। यह मैसेज 15 नवंबर की शाम 07 बजकर 53 मिनट पर किया गया है। अपनी चैट में आंचल लिखती हैं कि पापा मेरी बात ध्यान से सुनिए मेरी और आयांश की जान को खतरा है। किरण और राधा दोनों लड़कियां मिली हुई हैं। इस साजिश में। आगे लिखा कि आप प्लीज पुलिस को इंफार्म कर दीजिए।


Information is Life